News Nation Bharat
झारखंडराजनीतिराज्य

पुर्णिमा नीरज सिंह को मंत्री बनाया जाना चाहिए : मोहम्मद शाहिद

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रिपोर्ट :- मुकेश कुमार

धनबाद वासेपुर कांग्रेस इंटक फेडरेशन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद ने बिरेंद्र पासवान का समर्थन करते हुए कहा कि झरिया विधायक पुर्णिमा नीरज सिंह झरिया सहित पूरे धनबाद के प्रत्येक क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने के लिए सदैव तत्पर रहती है। गरीब मजदूर के हक और अधिकारों की आवाज बुलंद करने के साथ – साथ असहाय मजदूरों की आवश्यकता अनुसार सहयोग लगातार करते रहती है। अन्य क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर विकाश कार्य कर रही है। जिला खनिज फंड से झरिया से लेकर सिंदरी तक सड़क निर्माण करवा रही है। इनके मंत्री बनने से धनबाद के पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा और कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी कांग्रेस के इकलौते विधायक को कांग्रेस झारखण्ड सरकार में मंत्री बनाया जाता है, तो इसका फायदा आने वाले चुनाव में कांग्रेस को होगा इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के उच्च पदाधिकारियों से मांग करता हूं कि पुर्णिमा नीरज सिंह को झारखण्ड सरकार में मंत्री बनाया जाए।

Related posts

रांची : सोशियो इकोनामिक डेवलपमेंट ऑफ़ झारखंड पर रांची में एकदिवसीय प्रोफेशनल संवाद का आयोजन

News Desk

‘अंधाधुंध ब्याज दिया, अब अलविदा’, कर्जदारों से परेशान सहारनपुर के सौरभ बब्बर ने पत्नी संग मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

News Desk

फुसरो : श्री सर्वेश्वरी समूह के 19 सूत्री कार्यक्रम के तहत अस्पतालो में किया फल वितरण

News Desk

Leave a Comment