News Nation Bharat
मध्य प्रदेशराजनीतिराज्य

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद, राष्ट्रीय मंत्री, प्रदेश संगठन महामंत्री 8 फरवरी को लाभार्थी संपर्क अभियान की कार्यशाला को संबोधित करेंगे

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में चलाए जा रहे लाभार्थी संपर्क अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला गुरूवार 8 फरवरी को प्रदेश कार्यलय में दोपहर 12 बजे आयोजित की गई है। पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व लाभार्थी संपर्क अभियान की प्रदेश सह संयोजक श्रीमती सीमा सिंह जादौन ने बताया कि गुरूवार दोपहर 12 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री व लाभार्थी संपर्क अभियान की प्रदेश प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यशाला में लाभार्थी संपर्क अभियान टोली के प्रदेश संयोजक आशुतोष तिवारी, प्रदेश सह संयोजक श्रीमती सीमा सिंह जादौन, सुदर्शन गुप्ता, बृजेश चौरसिया व श्रीमती संगीता सोनी शामिल होंगी। प्रदेश के सभी 29 लोकसभा क्षेत्र के लाभार्थी संपर्क अभियान टोली के संयोजक और दोनों सह संयोजक भी प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में शामिल होंगे।

Related posts

तेनुघाट डेम के समक्ष संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 647 वां जयंती मनाया गया

Manisha Kumari

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत भदोखर के पंचायत भवन,तालाबों और सड़कों की साफ-सफाई का किया निरीक्षण

Manisha Kumari

बालिका को भगा ले जाने के मामले में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती

Manisha Kumari

Leave a Comment