News Nation Bharat
मध्य प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को प्रधानमंत्री के “गांव चलो अभियान” के तहत की बैठक

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को प्रधानमंत्री के “गांव चलो अभियान” के तहत बुधनी के ग्राम लाड़कुई में बूथ समिति, पन्ना समिति की बैठक और हितग्राहियों व नव मतदाताओं से किया संवाद


पूर्व सीएम ने कहा सभी कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा कर लोकसभा में 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने में जुट गए हैं
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है
लोकसभा में 29 की 29 सीटें जीतकर मोदी जी की झोली में डालेंगे
मोदी जी के 400 पार के लक्ष्य को पूरा करेगा गांव चलो अभियान
मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में देश तेज़ गति से प्रगति करेगा
अभियान के निर्धारित कार्यों को जी-जान से पूर्ण करेंगे
अनुशासन, कड़ी मेहनत और विश्वास सफलता की सीढ़ी है -शिवराज सिंह चौहान

भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को प्रधानमंत्री जी के “गांव चलो अभियान” के तहत अपनी विधानसभा बुधनी के ग्राम लाड़कुई पहुंचें। ग्राम लाड़कुई में श्री चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के दीवार लेखन अभियान में सहभागिता कर दीवार पर कमल का फूल बनाया। इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का गांव चलो अभियान लोकसभा चुनाव में उनके 400 पार के संकल्प को पूरा करने की दिशा में निर्णायक साबित होगा। आज भारतीय जनता पार्टी के करोड़ो-करोड़ कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन में गांव-गांव में जाकर परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहें हैं। निश्चित ही कार्यकर्ताओं का ये उत्साह लाकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाएगा।

29 सीटों पर भाजपा लहराएगी परचम :
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मध्यप्रदेश में वर्तमान में 29 में से 28 सीटें भारतीय जनता पार्टी के पास है। आगामी लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की 29 की 29 सीटों पर भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेनद्र मोदी जी के गले में 29 कमल के फूलों की माला पहनाई जाएगी। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश विकास पथ पर अग्रसर है और डबल इंजन की सरकार मध्यप्रदेश में नित नए किर्तीमान स्थापित कर रही है। मोदी जी के मन में मोदी है और मोदी जी के मन में एमपी है। इसलिए लोकसभा चुनाव में इस बार 29 सीटों पर भाजपा परचम लहराएगी और मोदी जी की झोली में 29 की 29 सीटें डालेगी।

घर-घर संपर्क, चौपाल पर चर्चा :
पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने बुधनी के ग्राम लाड़कुई में विध्यार्थियों और महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान शिवराज सिंह ने मंदिर दर्शन, स्वच्छता अभियान, घर-घर संपर्क, प्रमुख लोगों से संवाद, चौपाल पर चर्चा, बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। साथ ही श्री चौहान ने मोदी सरकार व राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आमजन से चर्चा की।

अनुशासन, कड़ी मेहनत और विश्वास :
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि, अनुशासित जीवन न रहे तो फिर सफलता नहीं मिल सकती है। मनुष्य जैसा सोचता और करता है वैसा बन जाता है। जीवन में तीन चीज़े बहुत जरूरी हैं पहली अनुशासन, दूसरी कड़ी मेहनत और तसरी विश्वास। भगवान भी उस पर ही विश्वास करते हैं जो अपने आप पर विश्वास करता है। अगर हम यह मानेंगे, कि मैं कैसे फर्स्ट डिवीजन पास हो सकता हूँ मुझमें इतनी बुद्धि नहीं है, इतनी मेहनत ही नहीं कर पाता, अगर आप यह सोचेंगे कि मैं क्या कर सकता हूँ तो आप कुछ नहीं कर पाओगे, लेकिन अगर आपने ठान लिया कि मुझे तो अच्छे नंबर से परीक्षा पास कर फर्स्ट आना ही है तो आप निश्चित ही सफलता प्राप्त करेंगे। मनुष्य के 2 मन होते हैं एक चेतन मन और दूसरा अवचेतन मन। अगर आपने सोचा कि सलकनपुर देवी जी के मंदिर में सीढ़ियों से चढ़ कर जाना है, तो 2 चीज हो सकती है कि, इतनी सीढ़ियां मैं कैसे चढ़ सकता हूँ अगर यह विचार मन में आ गया तो आप नहीं चढ़ पाओगे और अगर मन में यह विश्वास हो गया कि मुझे तो चढ़ना ही है, तो आपका अवचेतन मन शरीर में वैसी क्षमता पैदा करना शुरु कर देगा। उन्होंने कहा कि, अगर मैं सोचता कि मैं तो जैत के किसान परिवार का हूँ मैं क्या कर सकता हूँ तो मैं पंच भी नहीं बन सकता था।

मनुष्य अनंत शक्तियों का भंडार है :
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, स्वामी विवेकानंद जी कहते थे कि, मनुष्य केवल साढ़े तीन हाथ का हाडमास का पुतला नहीं है, वो अमृत का पुत्र है, ईश्वर का अंश है, अनंत शक्तियों का भंडार है। हम में से हर एक गांठ बांध लेना, हर एक अनंत शक्तियों के भंडार हैं, अब ज़रूरत इस बात की है कि, हम अपने आपको पहचाने, तो वैसी क्षमता अपने आप पैदा हो जाएगी, सफलता प्राप्त कर लोगे और इसलिए एक बात आपने पढ़ी होगी कि हमारे अंदर जो दिमाग है, हम उसके दसवें भाग का भी उपयोग नहीं करते हैं, लेकिन जो गहराई में जाता है, सोचता है तो दिमाग में कई आईडियाज आते जाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हए कहा कि, जब मनुष्य ने देखा कि पक्षी हवा में उड़ रहे हैं तो मनुष्य के मन में विचार आया कि हम हवा में क्यों नहीं उड़ सकते। तो लोग पंख बांधकर हवा में कूदे, उड़ने की कोशिश की, कई लोग नीचे गिरे तो हाथ-पैर टूट गए, लेकिन उनमें से ही एक राइड बंधू थे, जिन्होंने हवाई जहाज का अविष्कार कर दिया और कहा कि, हम उड़ सकते हैं।

मंदिर दर्शन और स्वच्छता अभियान :
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को लाड़कुई स्थित देवी जी के मंदिर में पूजा अर्चना कर देश व प्रदेशवासियों के सुख-समृध्दि की कामना की। गांव चलो अभियान के तहत ग्राम लाड़कुई में भारतीय जनता पार्टी के दीवार लेखन अभियान में सहभागिता की। साथ ही छात्र-छात्राओं और महिलाओं से संवाद किया। पूर्व सीएम ने इसके अलावा श्री चौहान ने पार्टी के निर्धारित कार्यों को लेकर बूथ समिति और पन्ना समिति के साथ बैठक की। हितग्राहियों से संवाद, संपर्क और मन की बात सुनने से लेकर बूथ समिति के अनेकों काम संम्पन्न किए। वहीं नव मतदाताओं के साथ भी पूर्व सीएम ने संवाद और चर्चा की। गांव चलो अभियान के तहत निर्धारित सभी कार्यों को लाड़कुई बूथ पर श्री चौहान ने सम्पन्न किया।

Related posts

मध्यप्रदेश लीडरशिप समिट से शासन में बढ़ेगी कुशलता और दक्षता -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Manisha Kumari

नर्मदा आंदोलन की प्रमुख स्तंभ मेधा पाटकर ने प्रकृति, खेती और विकास पर सरकारों की अवधारणा को साफ किया, आज हो रहे बड़े नुकसान पर चेताया

News Desk

प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खरगोन में चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ

Manisha Kumari

Leave a Comment