News Nation Bharat
झारखंड

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में पूर्वी टुंडी में निकला गया जन आक्रोश रैली

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रिपोर्ट: नित्यानंद मंडल


धनबाद : धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखण्ड क्षेत्र के केंदुवाटांड़ शहीद बिरेंद्र हांसदा पथ का उद्घाटन करते हुए विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवम् जेएमएम पूर्वी टुंडी प्रखण्ड अध्यक्ष गिरी लाल किस्कू की अध्यक्षता में जन आक्रोश रैली निकला, हेमंत सोरेन को बिना किसी सबूत के फंसा कर जेल भेजे जाने के विरोध में एक विशाल आक्रोश रैली निकाला गया।
इस आक्रोश रैली में भारी संख्या में भीड़ जुटी एवं सभी उपस्थित लोगों ने ” जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा “ का नारा बुलंद किया।
इस मौके पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी ने बिना किसी सबूत के हमारे कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करके जेल भेजा है, इसके विरोध में पूरे राज्य में आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से झामूमो प्रतिनिधि अजीत मिश्रा,प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू,प्रखण्ड उपाध्यक्ष दिनेश रजक, रामचंद्र मुर्मू, सुनील मुर्मू, तपन मंडल शामिल रहे।

Related posts

प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा की बृहद सांगठनिक बैठक आयोजित हुई संपन्न

News Desk

पेटरवार में उत्पाद विभाग ने अवैध देशी शराब निर्माण स्थल पर की छापेमारी

Manisha Kumari

केंदुआ : मनसा पूजा की मान्यता और विश्वास, जिसे श्रद्धालु मानते हैं कुछ खास

News Desk

Leave a Comment