रायबरेली में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार डीसीएम ने ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार होमगार्ड को जोरदार टक्कर मार दिया हैं। गंभीर रूप से घायल हुए होमगार्ड को स्थानीय लोगों की मदद से घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आज दिनांक 14 फरवरी 2024 दिन बुधवार को समय करीब 12:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। यहां रायबरेली जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अचलेश्वर गांव के पास बाइक पर सवार होकर ड्यूटी से जा रहे होमगार्ड तेज बहादुर को तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया घाट से मचे हड़काम के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल होमगार्ड को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची हरचंदपुर थाने की पुलिस ने डीसीएम चालक को मैं गाड़ी के साथ हिरासत में लेकर वैदिक कार्यवाही शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर अनुराग शुक्ला ने बताया कि घायल को इलाज कर भर्ती कर दिया गया है और कार्यवाही की जा रही है।