News Nation Bharat
उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश का मौसम लोगों को दे रहा है राहत

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

लखनऊ : पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश का मौसम लोगों को राहत दे रहा है, कुल मिलाकर मौसम सुहाना है। सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन खिली हुई धूप होती है। वैसे आसार हैं कि 18 फरवरी से मौसम में चेंज देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 19 फरवरी को सक्रिय होने वाला है। ऐसे में बारिश के साथ घना कोहरा व बादल दिख सकते हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा है और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर घना कोहरा से अत्यंत घना कोहरा छाया रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाया रहा। गुरुवार को पिछले 24 घंटों के दौरान दिन के तापमान में प्रदेश के कई जिलों जैसे कि गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर के अलावा मुरादाबाद मंडलों में बहुत वृद्धि दर्ज हुआ और बाकी के मंडलों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। दिन का तापमान गोरखपुर वाराणसी एवं प्रयागराज मण्डलों में सामान्य से कम यानी (-1.6 डिग्री सेल्सियस में 3.0 डिग्री सेल्सियस), मुरादाबाद मण्डल में सामान्य में अधिक (1.6 डिग्री मल्मियग में 3.0 डिग्री सेल्लियस) व अन्य सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य (-1.5 डिग्री सेल्सियस में 1.5 डिग्री सेल्सियस) रहा।

18 फरवरी को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

19 फरवरी 2024 पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश गरज के साथ बौछारें पढ़ने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक होने की संभावना है। 2. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दोनों पर तेज हवाएँ: 30 40 kmph) चलने की संभावना है।

20 फरवरी 2024 वीं उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानो पर तथा पश्चिमी (दिन-5) उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं।
1. पूरे उत्तर प्रदेश में एक या दो थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक होने की संभावना है।
2. पूरे उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हवाएं (30-40 kmph चलने की संभावना है।
3. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

21 फरवरी पूर्वी उन प्रदेश में अनेक स्थानों पर तथा तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश/गरज के साथ ही बौछार पड़ने की संभावना है।
22 फरवरी 2024 पूरे उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बौछार पड़ने की संभावना है।

अगर 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जा सकेगा। लेकिन इसके आगे के दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।

Related posts

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन मध्य प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में हंगामा करने वाले कार्यकर्ता बंटी टापीया को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया

Manisha Kumari

विजयीपुर में तीन पीटीसी प्रोन्नत पाकर बने एएसआई

Manisha Kumari

नर्मदा आंदोलन की प्रमुख स्तंभ मेधा पाटकर ने प्रकृति, खेती और विकास पर सरकारों की अवधारणा को साफ किया, आज हो रहे बड़े नुकसान पर चेताया

News Desk

Leave a Comment