News Nation Bharat
एस्ट्रो

Rashifal 22 February 2024 : गुरु पुष्य नक्षत्र साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, नारायण की कृपा से 5 राशियों में कामयाबी हासिल होगी

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मेष राशि
आज आपका थकन और आलस्य बढ़ेगा, आपका मैनेजर या आपके ऊपर जो भी अधिकारी होगा आपके काम से आज अप्रसन्न रहेगा। सरकारी कार्यों में रुकावट आएगी और बच्चों के साथ भी मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी भी आज आपसे थोड़ा अप्रसन्न रहेगा।
उपाय : आज आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
दिशा : पश्चिम
भाग्यांक : 9
शुभ रंग : पीला

वृष राशि
आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा हो सकता है, यह समाचार आपको वाहन का सुख दे या कोई डील पक्की होने का समाचार दे, साथ आपके आज खर्च बाकि दिनों की तुलना में अधिक हो सकता है। दोपहर के बाद थोड़ा सा सेहत में गिरावट का संकेत भी दिख रहा है।
उपाय : आज आप तुलसी के सामने घी का दिया जलाएं।
दिशा : दक्षिण
भाग्यांक : 4
शुभ रंग : गहरा लाल

मिथुन राशि
आज आपकी आमदनी तो होगी पर उस आमदनी के समानांतर खर्च भी रहेगा। आज आप खास कर निराशावादी व्यक्तियों से दुरी बनाये रखें। अगर आपके मस्तिष्क कोई नकारात्मक सोच आ रही हो, तो आँख बंद कर मन ही मन राम का नाम 11 बार लेकर उनकी छवि अपने मस्तिष्क में लाये। अगर आपको आँखों की तकलीफ हो सकती है, तो आज का ग्रहयोग आँखों से सम्बंधित समस्या उत्पन करेंगे।
उपाय : आज आप शिवलिंग पर जल चढ़ाये।
दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यांक : 3
शुभ रंग : पीला

कर्क राशि
आज आप दुविधा वाली स्तिथि में रहेंगे और फैसले लेने में असमंजश अवं दिक्कतें आएगी। फ़िज़ूलखर्ची बढ़ने से भी परेशान रहेंगे। आप कार्य पूरे मन से करेंगे परन्तु कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी जिसके परिणामस्वरूप आपके मैं में आंतरिक खीणत्ता आएगी। आज आप पूरी कोशिश करें की परिवार के साथ तालमेल बिठा कर चले, इसमें ही आपकी भलाई है।
उपाय : आज आप सुबह घर से निकलने से पहले दही चीनी का सेवन करें।
दिशा : दक्षिण
भाग्यांक : 5
शुभ रंग : लाल

सिंह राशि
आज आपकी भाग्य वृद्धि के साथ ही अचानक धन लाभ भी होगा। नौकरी करने वाले लोगो के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल और अच्छे परिणाम वाला है। आपके विदेश जाने का भी आज योग बनेगा। आज किसी का झूठा बिलकुल नहीं खाये वरना आपका दिन नकारत्मक दिशा में प्रवेश कर जायेगा इसलिए झूठा खाने से बचे।
उपाय : आज आप खाना खाने से पहले गाय को रोटी खिलाये।
दिशा : पश्चिम
भाग्यांक : 4
शुभ रंग : नीला

कन्या राशि
आज आप असमंजश वाली परस्थिति में रहेंगे। साथ ही सेहत भी बिगड़ने के आसार हैं और अनावश्यक खर्च भी बढ़ेगा। दोपहर के बाद धन लाभ होगा। आप उत्साह से हर काम कर पाएंगे। अपने साथी की चिंता आपके मन में लगी रहेगी।
उपाय : आज आप लाल वस्त्र किसी को दान करें।
दिशा : पूर्व
भाग्यांक : 3
शुभ रंग : बैंगनी

तुला राशि
आज आपकी फ़िजूलखर्ची बढ़ेगी, साथी से मनमुटाव भी होगा और परिवार में तनाव बढ़ेगा। पर आज आपकी प्रतिस्पर्धा में वृद्धि होगी और अगर आपने अपना ध्यान काम पे लगाया तो आने वाले कुछ ही दिनों में आपकी सम्भावना से अधिक लाभ मिलेगा। आज दोपहर के बाद दुविधा बढ़ने से आपकी जरुरी फैसले लेने में दिक्कत बढ़ेगी।
उपाय : आज आप गाय को रोटी खिलाएं।
दिशा : पश्चिम
भाग्यांक : 9
शुभ रंग : पीला

वृश्चिक राशि
जरुरत से अत्यधिक हो रहा खर्च आपको बहुत चिंतित करेगा। आज पारिवारिक अनबन की सम्भावना होगी जिस से आपकी निराशा बढ़ेगी। कोशिश करें की घर की निराशा अपने व्यवसाय स्थान पर न लें जाये। आज अगर अपने अपनी सोच को सही दिशा में लगाया तो व्यवसाय को बढ़ाने की नयी दिशा मिलेगी।
उपाय : आज आप मूंग का दाल किसी जरुरतमंद को दान करें।
दिशा : दक्षिण
भाग्यांक : 1
शुभ रंग : पीला

धनु राशि
आज आपको अपने कारोबारी साथियो से लाभ मिलेगा, साथ ही आपका मान – सम्मान भी बढ़ेगा। आप किसी की तरफ आकर्षित होंगे और अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। आज आपको शरीर में आलस और निद्रा की स्तिथि बानी रहेगी।
उपाय : आज आप राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
दिशा : पूर्व
भाग्यांक : 3
शुभ रंग : बैंगनी

मकर राशि
आज आपको धन लाभ होगा और अपने प्रियजनों से मुलाकात भी होगी। आज अपनी वाणी पर संयम बांये रखें वरना बेवजह घर में किसी से वाद विवाद हो सकता है। जीवनसाथी से भी मन मुटाव की भी आशंका बन रही है।
उपाय : आज आप गुड़ का दान किसी धर्म स्थान पर करिये।
दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यांक : 2
शुभ रंग : सफेद

कुम्भ राशि
आज आप बिना किसी बड़े कारण के व्यर्थ गुस्सा करेंगे। अपने गुस्से पर काबू रखें नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है। आज आपको पैसों की तंगी हो सकती है और सेहत में भी गिरावट की सम्भावना है। आज आपको प्रयास करना है की किसी भी प्रकार का नकारात्मक विचार आपके मन में ना रहे।
उपाय : आज आप हनुमान चालीसा का पाठ 7 बार करें।
दिशा : पश्चिम
भाग्यांक : 9
शुभ रंग : लाल

मीन राशि
आज आपको ऐसी जगह से धन लाभ होगा जिसके बारे में आपने पूर्वानुमान नही किया होगा। आपके कारोबार में आपकी सोच से अधिक वृद्धि होगी। आपको विदेश से शुभ समाचार भी मिलेगा साथ में मान सम्मान भी बढ़ेगा। जीवनसाथी आपको और भी आदरपूर्वक दृष्टि से देखेगा या देखेगी।
उपाय : आज आप सीता-राम मंदिर में नारियल का भोग लगाए।
दिशा : दक्षिण
भाग्यांक : 5
शुभ रंग : हल्का भूरा

Related posts

Holika Dahan 2024 Muhurat Time: शास्त्र के अनुसार जाने इस वर्ष होलिका दहन और होली का शुभ मुहूर्त

Manisha Kumari

Rashifal 11 नवंबर 2024 : कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

Manisha Kumari

Rashifal 23 जनवरी 2025 : कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

Manisha Kumari

Leave a Comment