News Nation Bharat
दिल्लीराजनीतिराज्य

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिल्ली में कांग्रेस और AAP में सहमति बनी : सूत्र

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर आप- कांग्रेस गठबंधन (Aap-Congress Alliance) को लेकर सहमति बनती नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक- दिल्ली में 4 सीटों पर आप और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। कांग्रेस और आप के दिल्ली गठबंधन के फॉर्मुले में आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली से चुनाव लड़ सकती है। वहीं कांग्रेस पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक से चुनाव लड़ सकती है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के घर कुछ देर पहले गठबंधन को लेकर हुई बैठक हुई है। जल्द औपचारिक घोषणा हो सकती है।
पंजाब में आप और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का किया फैसला।
उधर, पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच आपसी सहमति से अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है। सीएम केजरीवाल ने कहा था कि कि हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं है।
गठबंधन पर अरविंद केजरीवाल ने कही थी ये बात
दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना पर संवाददाताओं द्वारा पूछे गए सवाल पर केजरीवाल ने मंगलवार को कहा था कि इसमें काफी देर हो चुकी है, यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था। देखते हैं कि अगले एक-दो दिन में क्या होता है। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा था कि उनकी पार्टी दिल्ली की सभी सात सीटों पर चुनाव के लिए तैयार है।

Related posts

बकाया वेतन भुगतान को लेकर आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूर आंदोलनरत

News Desk

जारंगडीह पुल की सड़क पर बने गड्ढे से राहगीरों में सम्भावित दुर्घटना की खतरा

News Desk

मध्य विद्यालय केंदुआडीह में 9 वीं एवं 10 वीं कक्षा के विद्यार्थियों का फेयरवेल कार्यक्रम हुआ आयोजन

Manisha Kumari

Leave a Comment