News Nation Bharat
राज्यसिक्किम

सिक्किम में अचानक बर्फबारी के बाद फंसे 500 पर्यटक, मदद के लिए पहुंची सेना, किया दिल जीतने वाला काम

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रिपोर्ट : प्रीतम डे

गंगटोक : सेना ने सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर नाथुला में भारी बर्फबारी के कारण फंसे 500 से अधिक पर्यटकों को बुधवार को बचा लिया। सेना ने यह जानकारी दी। सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने पूर्वी सिक्किम में अचानक हुई बर्फबारी के कारण फंसे 500 से अधिक पर्यटकों को बचा लिया।
भारतीय सेना ने बुधवार को पूर्वी सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण फंसे 500 से अधिक पर्यटकों को संकट से उबारा। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। लेफ्टिनेंट कर्नल रावत ने कहा कि त्रिशक्ति कोर, सिक्किम में सीमाओं की रक्षा करते हुए नागरिक प्रशासन और लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है।
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने कहा कि अचानक भारी बर्फबारी के कारण पूर्वी सिक्किम के नाथू ला में 500 से अधिक पर्यटकों के साथ लगभग 175 वाहन फंस गए और त्रिशक्ति कोर के सैनिक शून्य से नीचे के तापमान का सामना करते हुए बचाव के लिए पहाड़ी इलाकों में पहुंचे। उन्‍होंने फंसे हुए पर्यटकों की मदद की।

पर्यटकों की देखभाल
उन्होंने कहा कि पर्यटकों को सुरक्षा तक पहुंचने में सहायता के लिए समय पर चिकित्सा देखभाल, गर्म जलपान और भोजन और सुरक्षित परिवहन प्रदान किया गया।

लोगों की मदद को तैयार सेना
लेफ्टिनेंट कर्नल रावत ने कहा कि त्रिशक्ति कोर, सिक्किम में सीमाओं की रक्षा करते हुए नागरिक प्रशासन और लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है।

Related posts

रायबरेली : जिन्दगी को हमने जूम किया : अभय प्रताप सिंह

News Desk

रामविलास प्लस टू विधालय में मुख्यमंत्री मेघा छात्रवृत्ति परिक्षा आयोजित

News Desk

ठीक चुनाव के पहले चुनाव आयुक्त का इस्तीफा

Manisha Kumari

Leave a Comment