75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कृतज्ञता सम्मान से सम्मानित किए गए क्षेत्र के मीडिया बंधु

उत्कृष्ठ कार्यो के लिए सम्मानित किए गए कॉलेज कर्मी 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर के बी कॉलेज बेरमो द्वारा उत्कृष्ट व संवेदनशील पत्रकारिता करने वाले मीडिया बंधुओं को प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा के हाथों कृतज्ञता सम्मान प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा ने कहा कि कृतज्ञता म

Jan 26, 2024 - 11:24
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-01-27-at-4.42.05-PM.jpeg

75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर के बी कॉलेज बेरमो द्वारा उत्कृष्ट व संवेदनशील पत्रकारिता करने वाले मीडिया बंधुओं को प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा के हाथों कृतज्ञता सम्मान प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा ने कहा कि कृतज्ञता मानवता की सर्वोत्कृष्ट विशेषता है। यह हमें आभास कराती है, कि प्रत्यक्ष और परोक्ष किसी भी रुप मे और कभी भी यदि किसी व्यक्ति ने कोई सहयोग व सहायता प्रदान की है, तो उनके लिए कुछ न कुछ कर सकें, तो हृदय से आभार अवश्य प्रकट करें। बेरमो अनुमंडल मे 1964 से सरकारी कॉलेज के रुप में के बी कॉलेज स्थापित है, साथ ही 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पांच कर्मीयों को सत्र 23 - 2024 के उत्कृष्ट कार्य हेतु प्राचार्य के हाथों मोमेंटो, प्रमाण पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। जिनमें बड़ा बाबू रविंद्र कुमार दास ( बेस्ट एम्प्लॉय ग्रुप सी), परीक्षा विभाग के शिव चन्द्र झा ( बेस्ट एम्प्लॉय ग्रुप डी), अजय हांसदा बेस्ट आउट सोर्सिंग स्टाफ, विशेश्वर जी बेस्ट सिक्योरिटी गार्ड, भगन घासी बेस्ट आउट सोर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों के लिए पूरा कॉलेज परिवार उनके प्रति आभार प्रकट किए व सभी के उज्जवल भविष्य की कामना किए। मौके पर सभी शिक्षक, कर्मी, छात्र छात्राएं, बेरमो के मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User