जनपद अमेठी पुलिस की सराहनीय कार्यवाही

थाना जायस पुलिस द्वारा झूठे नामों से उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना जायस पुलिस ने दिनांक 16.09.2025 को चेकिंग के दौरान मेराज खान पुत्र सिराज खान निवासी जेर मस्जिद, थाना जायस (उम्र 45 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने विभिन्न नामों (अनूप जैन, पंकज अग्रवाल, शुभम त्रिपाठी, मोहन यादव, सौरभ सिंह, रवि कुमार, पंकज मिश्रा आदि) से पुलिस और अन्य विभागों के खिलाफ झूठे प्रार्थना पत्र शासन व उच्चाधिकारियों को भेजे थे।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

अभियुक्त पर पहले से ही धोखाधड़ी, हत्या, गैंगेस्टर एक्ट समेत 10 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

वर्तमान मुकदमा

मु0अ0सं0 162/2025 धारा 319(2), 351(3), 352 बी.एन.एस. थाना जायस, जनपद अमेठी

गिरफ्तारी करने वाली टीम

अमरेन्द्र सिंह (थानाध्यक्ष जायस), उ0नि0 रामउग्रह प्रसाद, हे0का0 सविता यादव, का0 मो0 आरिफ द्वितीय

अमेठी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

Other Latest News

Leave a Comment