बेरमो / फुसरो : 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर बुधवार को पिछरी दुर्गा मंदिर प्रांगण से गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल 101 कुमारी कन्या व महिला श्रद्धालुओं ने सर पर कलश लेकर एक बनेंगे, नेक बनेंगे, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा,,,,, नारी का सम्मान जहां है , संस्कृति का उत्थान वहां है,,,, एवं गायत्री मंत्र आदि की उदघोष कर पिछरी मेन रोड, प्योर ढोरी मोड़ होते हुए हथिया पत्थर दामोदर नदी पहुंचा।

जहां शांति कुंज हरिद्वार से आए टोली नायक राजन दीक्षित, धर्मेंद्र शर्मा, दीपक बघेल व शिवम भारद्वाज ने 251 कलश में मंत्रों उच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना जल भरा और पुनः यज्ञ स्थल पहुंचा। मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता प्रकाश सिंह व पूर्व मुखिया छ्त्रधारी मिश्रा कलश यात्रा के साथ दामोदर नदी पहुंचे और कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।

सांसद श्री चौधरी ने कहा कि इस गायत्री महायज्ञ से मानव का कल्याण होता है। पूरे क्षेत्र में सुख शांति व समृद्धि लोगो ने बना रहे और क्षेत्र में विकास हो यही शुभकामना करता हूं।
इस शोभायात्रा में पेटरवार, गोमिया, कथारा, जरीडीह, बेरमो, फुसरो, कसमार के गायत्री परिवार के लोग शामिल हुए। इस दौरान गायत्री महामंत्र के उद्धघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक बैजनाथ सिंह ने कहा कि नारी सशक्तिकरण वर्ष के अंतर्गत शांतिकुंज हरिद्वार से निर्धारित 24 कुंडीय राष्ट्रीय जागरण अभियान के तहत मानव में देवत्व और धरती में स्वर्ग का अवतरण के उद्देश्य से गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। कहा कि 7 मार्च को प्रातः में हवन पूजन, गायत्री महायज्ञ, संध्या में युग संगीत व प्रवचन, 8 मार्च को दीप महायज्ञ व 9 मार्च को ध्यान साधना, विभिन्न संस्कार, प्रज्ञा योग एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया जायेगा।
मौके पर धीरेंद्र कुमार महतो, पंचदेव यादव, पूर्व सरपंच रतन कुमार मिश्रा, डेगलाल महतो, मुकेश मिश्रा, महेंद्र चौधरी, बालदेव साव, मनोज साव, अनिल मिश्रा, रघुनंदन बरनवाल, मनोज मिश्रा, संजय मिश्रा, संजू सिंह, अपर्णा चक्रवर्ती, संगीता मिश्रा, मौली मिश्रा, लक्ष्मी मिश्रा, चमेली मिश्रा आदि मौजूद थे।