News Nation Bharat
झारखंडराज्य

चांदो स्कूल मैदान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

पेटरवार प्रखंड के चांदो स्कूल मैदान में गुरूवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस साल 8 मार्च को शिवरात्री का त्योहार पड जाने के कारण 7 मार्च को ही महिला दिवस का कार्यक्रम आहूत कर कई संकल्प लिया गया। सभा की अध्यक्षता प्रखंड निर्माण समिति की नेत्री लक्ष्मी देवी ने किया। चांदो प्रखंड निर्माण समिति के अध्यक्ष काशीनाथ केवट ने कहा कि देश के पार्लियामेंट में 128 वां संविधान संशोधन कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया। जिसमें 33प्रतिशत महिला आरक्षण का प्रावधान है. यह विधेयक 2010 में पारित हो गया होता तो आज पार्लियामेंट में 180 महिला सांसद होती जबकि फिलहाल 543 सीटों वाली लोकसभा में सिर्फ़ 78 महिला सांसद हैं। उन्होंने मांग किया कि महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण किया जाय। लक्ष्मी देवी ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में वे बराबर की हिस्सेदार बन रही हैं। मगर ऐसी कई वजहें भी हैं, जिससे उन्हें पुरुषों की तुलना में कहीं ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि बच्चियों को पढ़ाने का काम करें। तैलिक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष सहदेव साब ने कहा कि महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए. चांदो के मुखिया गीता देवी और पंसस पार्वती देवी ने भी संबोधित किया। सभा में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थी। मौके पर  सुरेंद्र प्रसाद ठाकुर, उपमुखिया यशोदा देवी,साबित्री देवी, निशु कुमारी, जनसेवक अनामिका कुमारी, नागेश्वर नायक, आशीष नायक, मोना देवी आदि सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी।

Related posts

पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने किया नया विधुत ट्रांसफार्मर का उदघाटन

News Desk

रांची : सोशियो इकोनामिक डेवलपमेंट ऑफ़ झारखंड पर रांची में एकदिवसीय प्रोफेशनल संवाद का आयोजन

News Desk

फुसरो मे आरजी कर मेडिकल कॉलेज मे महिला चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में निकाली गई कैंडल मार्च

News Desk

Leave a Comment