News Nation Bharat
झारखंडराज्य

बोकारो ताप विद्युत केंद्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

बोकारो ताप विद्युत केंद्र के तकनीकी भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद, महाप्रबंधक (एफजीडी) एस एन प्रसाद, उप महाप्रबंधक (प्रशासनिक) बी जी होलकर, उप महाप्रबंधक (स्वास्थ्य) डॉ. संगीता रानी, आमंत्रित वक्ता डॉ. नीला पूर्णिमा तिरकी, के.वी. कॉलेज, बेरमो, प्रबंधक (मानव संसाधन) अंजू बोपाई, प्रबंधक (सी एंड आई) निशा कुमारी, सहा. प्रबंधक (वित) पुष्पा सेन, डॉ. आर. एन. इक्का, इत्यादि ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत में वरीष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद ने सभी का स्वागत करते हुए कहा, समाज में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है, साथ ही उन्होंने नारी शक्ति के विकास पर जोर दिया। इसके बाद डॉक्टर संगीता रानी ने महिला स्वास्थ्य पर प्रस्तुति के माध्यम से महिला कर्मियों को जागरूक किया। इसके उपरांत आमंत्रित वक्ता डॉ. नीला पूर्णिमा तिरकी, के.वी. कॉलेज, बेरमो ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की मुख्य विषय वस्तु “महिलाओं में निवेश करें : प्रगति में तेजी लायें” पर अपना वक्तव्य रखा। कार्यक्रम में सभी विभागों में कार्यरत स्थाई, सप्लाई, संविदा महिला कर्मियों की उपस्थिति रही। जिसमे मुख्य रूप से कल्याणी कुमारी, सहायक प्रबंधक (असैनिक), निशा कुमारी, सुमित्रा देवी, कुनवा देवी, रोज मेरी, संगीता कुमारी, पेंड्री घासी, पुतुल देवी, अंजना प्रसाद, शबनम परवीन, संगीता कुमारी, प्रमीला देवी इत्यादि उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में सभी महिला कर्मियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन उप महाप्रबंधक (प्रशासनिक) बी जी होलकर ने किया। कार्यक्रम का संचालन आरती रानी, सहायक ग्रेड 2, डीवीसी हाई स्कूल, ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाहिद इकराम (मानव संसाधन विभाग) जी पी सिंह, डिग्री कॉलेज बोकारो थर्मल, मिथलेश्वर साव, बचू घांसी इत्यादि का योगदान रहा।

Related posts

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन से संबंधित समस्त नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक

News

चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर मंत्रालय अविनाश शर्मा को उत्कृष्ट सेवा पदक

Manisha Kumari

रांची : डॉ. जमुना पाई के स्किनलैब स्टूडियों ने रांची में अपना पहत्ता क्लिनिक शुरू किया

Manisha Kumari

Leave a Comment