News Nation Bharat
मध्य प्रदेशराज्य

लोकसभा चुनाव के बाद शुरू होगी उपनिरीक्षकों की भर्ती, मप्र पुलिस को सितंबर तक मिल जाएंगे 6500 आरक्षक

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

भोपाल : कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम गुरुवार को जारी कर दिए हैं। अब इनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होगी। इसमें तीन से चार माह लगेंगे। अगस्त या सितंबर में लगभग साढ़े छह हजार आरक्षक मिल जाएंगे। कुल सात हजार 411 पदों पर भर्ती हुई शुरू हुई थी, पर ओबीसी आरक्षण पर अनिर्णय की स्थिति के चलते 13 प्रतिशत पदों का परिणाम रोका गया है।इसके साथ ही अब पांच सौ उपनिरीक्षकों की भर्ती का रास्ता भी खुल गया है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद उपनिरीक्षक के पद भरने के लिए विज्ञापन जारी होंगे। कर्मचारी चयन मंडल अभी आरक्षक भर्ती परीक्षा में ही उलझा था, इस कारण उपनिरीक्षकों की भर्ती शुरू नहीं हाे पा रही थी। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के लगभग छह माह बाद यह उपनिरीक्षक मिल पाएंंगे। इस तरह इस वर्ष दिसंबर या अगले वर्ष जनवरी में ही इनकी नियुक्ति की उम्मीद है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था हर वर्ष पांच हजार आरक्षकों के पद भरेंगे
वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि प्रतिवर्ष पांच हजार आरक्षकों की भर्ती करेंगे। इसके बाद अभी दो बार भी भर्ती हो पाई है। वर्ष 2023 में छह हजार आरक्षकों की नियुक्ति हुई थी। इसके बाद जून 2023 में सात हजार 411 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

Related posts

अभिषेक प्रताप बने गोला थाना प्रभारी, चार्ज लिया

News Desk

होली मिलन समारोह में अनुकरणीय सेवाएं देने वाले व्यापारी सम्मानित

Manisha Kumari

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद, राष्ट्रीय मंत्री, प्रदेश संगठन महामंत्री 8 फरवरी को लाभार्थी संपर्क अभियान की कार्यशाला को संबोधित करेंगे

Manisha Kumari

Leave a Comment