News Nation Bharat
झारखंडराज्य

बेरमो के नये एसडीओ ने पदभार किया ग्रहण

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

बेरमो /तेनुघाट :  बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर अशोक कुमार ने दिया योगदान । पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार से लिया चार्ज भार ।अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार ने नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार को पुष्प गुच्छ देखकर स्वागत किया वहीं अशोक कुमार ने भी शैलेश कुमार को पुष्प गुच्छ दे कर सम्मान किया।
अनुमंडल कार्यालय प्रधान सहायक मिथलेश पाठक,महेश्वर मांझी,नाजिर नियाज़ अहमद सहित सभी कर्मचारी ने पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार को पुष्प माला पहनकर सम्मान दिया और विदाई दी।
पद ग्रहण करते नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा सर्व प्रथम  अनुमंडल के सभी जनता को शुभकामनाएं दी और कहा की लोकसभा चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण हो पहली प्राथमिकता है। तथा क्षेत्र में प्रबुद्ध नागरिक और बुद्धिजीवी तथा माननीय लोगों के साथ समन्वय कर क्षेत्र में  शांति व्यवस्था बना रहे तथा हमारे तक पहुंचने वाला हर नागरिक का समस्याओं का समाधान करने का यथा संभव प्रयास करूंगा ताकि लोगों में अस्थिरता और विश्वास बना रहे। आगे उन्होंने बताया कि शैलेश सर का मार्गदर्शन समय-समय पर लेता रहूंगा और जो उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में तेनुघाट में लकीर खींचा है उसे में पूरा करने का प्रयास करूंगा।वही पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया बेरमो  क्षेत्र काफी बड़ा है जो अपने आप में एक जिला के समान है, यहां करने और  सीखने के लिए बहुत कुछ  है। यहां के लोग काफी सहयोगी है मेरा लगभग 6 माह का कार्यकाल शांति प्रिया रहा कार्यालय के कर्मचारी भी मिलनसार और सहयोगी है।मौके पर सत्यनारायण शर्मा,राहुल कुमार, कुमारी चंचला, कुंदन एक्का, दीपक कुमार, रामू रजवार, महेश कुमार, देवराज पासवान, मीरा देवी, सहित सभी कर्मचारी मौजूद थ।

Related posts

विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी अंतर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता 2024, 2025 मे भाग लेने हेतु के बी कॉलेज बेरमो की फुटबॉल टीम चास कालेज चास रवाना

News Desk

मध्य प्रदेश में होगी डिफेंस इनोवेशन एंड डेवलपमेंट विंग की स्थापना, बनेगी एआई लैब

News Desk

अनियंत्रित कार गाड़ियों में टक्कर मारते हुए दुकान में घुसी, दो घायल

Manisha Kumari

Leave a Comment