News Nation Bharat
चुनाव 2025देश - विदेश

Lok Sabha Election 2024 Dates : लोकसभा चुनाव का इंतजार हुआ खत्म, कल होगा तारीखों का ऐलान

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग कल, शनिवार (16 मार्च 2024) को दोपहर 3 बजे करेगा। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव की भी तारीखों का ऐलान होगा। कल दोपहर 3:00 बजे विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। जिसमें तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

चुनाव आयोग के अनुसार, नव नियुक्त निर्वाचन आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने शुक्रवार को अपना प्रभार संभाल लिया है। नवनिुयुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेंगे। चुनाव आयोग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव सात से आठ चरणों में हो सकते हैं।

इससे पहले गुरुवार को नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के बाद आज इन्होंने पदभार संभाल लिया। चीफ इलेक्शन कमीश्नर राजीव कुमार ने शुक्रवार सुबह दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत किया। दोनों के पदभार संभालने के बाद आज ही 11 बजे के आसपास चुनाव आयोग की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की गई है।

Related posts

लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी हलचल, पार्टियों के हालात हुए नगर पालिका चुनाव जैसे

Manisha Kumari

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने मैहर में जिला कायसमिति की बैठक को किया संबोधित

Manisha Kumari

सतबरवा : रेवारातू में बूथस्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक डा मेहता

Manisha Kumari

Leave a Comment