News Nation Bharat
झारखंडराज्य

फुसरो नगर में महिला मोर्चा के विस्तार किया गया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण किया

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

शहीद निर्मल महतो भवन, करगली गेट में फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो जी और फुसरो नगर सचिव अनिल रजवार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य विषय फुसरो नगर इकाई में महिला मोर्चा के विस्तार किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने फुसरो नगर क्षेत्र में महिला समुदायों के सामने आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, यह भी विचार किया गया कि किस प्रकार महिला मोर्चा के विस्तार से इन समुदायों तक बेहतर ढंग से सहायता पहुंचाई जा सकती है।

महिला मोर्चा में सोनी देवी को अध्यक्ष, कुंती देवी को सचिव, मीना कुमारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इस बैठक में जिला सचिव जयनारायण महतो, उपाध्यक्ष घुन्नु हांसदा, पूर्व केन्द्रीय सदस्य बनबीर मिश्रा, संगठन सचिव पान बाबू केवट, युवा नेता भोलू खान, बोकारो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पुनम देवी, उपाध्यक्ष अंबिका देवी, संगठन सचिव अल्पसंख्यक विंग हाशिम अंसारी, नगर उपाध्यक्ष टिक्कू महतो एवं महताब खान, दीपक गुप्ता, जीतेन्द्र नायक, हर्ष कुमार, अमित झा, इमरान खान, रोहित महतो भी मौजूद थे। बेरमो प्रखंड महिला मोर्चा की अध्यक्ष कुंती देवी एवं सचिव बुलबुल देवी, मालती देवी, किरण देवी, पूजा मुर्मू, मिनी देवी, बसंती देवी, लवली उपस्थित थीं।

Related posts

पूरे अजबी मजरे ऐहार गांव में मंगलवार को ग्राम पंचायत की ओर से नाली निर्माण में गांव के ही लोगों ने लगा दी रोक

News Desk

बेरमो के नये एसडीओ ने पदभार किया ग्रहण

Manisha Kumari

मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

News Desk

Leave a Comment