News Nation Bharat
चुनाव 2025झारखंडदेश - विदेशराज्य

Lok Sabha Election Date 2024 : देशभर में आचार संहिता लागू, 72 घंटों में राजनीतिक पार्टियों के हटा दिए जाएंगे बैनर और पोस्टर

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

भारतीय निर्वाचन आयोग (CEC) के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही पूरे देश में आज से ही आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद रांची में अगले 72 घंटे के अंदर राजनीति पार्टियों के बैनर-पोस्टर सभी चौक चौराहों और अन्य जगहों से हटा दिए जाएंगे। यानी अचार संहिता लागू हो गया है इसके बाद भी अगर कोई राजनीति पार्टी अपना बैनर और पोस्टर लगाती है तो उसे चुनाव खर्च में जोड़ दिया जाएगा।


जिले में कंट्रोल रूम 24×7 लागू होगा। अब 72 घंटों में सभी राजनीतिक पार्टियों के बैनर पोस्टर हटा दिए जाएंगे इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों को जानकारी भी दे दी गई है। राजधानी रांची में 25 मई को लोकसभा का चुनाव होगा। रांची में कुल 21 लाख 42 हजार 9 सौ 91 मतदाता है जिसमें 10 लाख 56 हजार 360 महिला मतदाता, 10 लाख 86 हजार 5 सौ 64 पुरुष मतदाता, राजधानी में कुल 2 हजार 3 सौ 77 मतदान केंद्र (ईचागढ़ 340 बूथ, सिल्ली 278, खिजरी 413, रांची 370, हटिया 495 और कांके 481) बनाए गए है।

लोकसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद रांची एसएसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि क्रिटिकल और वर्नेबल बूथ को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही हैं। 318 सेक्टर में बांटा गया है। चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त हो इसे लेकर विशेष कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता को कड़ाई से लागू किया जाएगा। सक्रिय अपराधी, उपद्रवी या फिर उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बिना आदेश के लाइसेंसी हथियार लेकर नहीं चलना है. रांची जिला पुलिस बल के साथ सीआरपीएफ और अन्य पुलिस बल जिला को निर्देश दे दिए गए है।

Related posts

एनडीए की झारखंड इकाई ने लोकसभा चुनाव के लिए संयुक्त रणनीति पर चर्चा की, सभी 14 सीटें जीतने का लिया संकल्प

Manisha Kumari

निजी स्कूलों के आगे विभाग हुआ फेल, RTE में आधे बच्चों को ही मिला प्रवेश, स्कूलों पर कड़ाई के निर्देश, DGSE ने सभी जिलाधिकारियों को भेजा पत्र

News Desk

काँके क्रिश्चियन ऐसोसिएशन कि तरफ से हात्मा बस्ती मे मुफ्त मेडिकल जाँच शिविर का आयोजन

News Desk

Leave a Comment