News Nation Bharat
चुनाव 2025मध्य प्रदेशराज्य

प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खरगोन में चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

खरगोन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में समूचे विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। भारत की सेना आज विश्व की तीन सबसे ताकतवर सेनाओं में से एक है। हम सब सौभाग्यशाली है जो हमें प्रधानमंत्री मोदीजी के सशक्त नेतृत्व प्राप्त हुआ है। कांग्रेस के ही नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन जाति के आधार पर जनगणना की मांग कर देश को तोड़ने को आतुर है। यह बात प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को खरगोन लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ अवसर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। श्री विजयवर्गीय ने पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी गजेंद्रसिंह पटेल को खरगोन विधानसभा क्षेत्र से 50 हजार से अधिक वोटों की लीड दिलाने का आह्वान किया एवं केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कांग्रेस व इंडी गठबंधन को आड़े हाथ लिया। कार्यक्रम को लोकसभा संयोजक श्री बालकृष्ण पाटीदार, जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर एवं प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल ने भी संबोधित किया।

कांग्रेस ने राम मंदिर निमंत्रण ठुकराकर 140 करोड देशवासियों का किया अपमान

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने इस्लामी आक्रांताओं के दौर में मंदिर टूटते हुए देखें हैं लेकिन आज हम गर्व के साथ राम मंदिर बनते हुए देख रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जिसने राम मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम का निमंत्रण ठुकरा कर देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान किया है।

श्री विजयवर्गीय ने कहा मोदी जी व समाज का नजरिया देश के लिए है जबकि विपक्ष का नजरिया देश विरोधी है। देश की पहचान सनातन धर्म से है लेकिन कांग्रेस व इंडी गठबंधन इसे कैंसर की बीमारी बताकर समूचे राष्ट्र का अपमान कर रहे हैं। श्री विजयवर्गीय ने कहा मोदी सरकार में आदिवासियों का मान-सम्मान बढ़ा है। आदिवासी नेता श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी को देश का राष्ट्रपति बनाया। हमें यह बात खरगोन जिले के आदिवासी क्षेत्रों में घर-घर जाकर बताना होगी। पार्टी प्रत्याशी गजेंद्रसिंह पटेल को विजयी बनाकर अबकी बार 400 पार के साथ पुनः मोदी सरकार बनाना है।

इस अवसर पर लोकसभा सह संयोजक राजेंद्र यादव, सह प्रभारी लोकेश शुक्ला, विधायक राजकुमार मेव, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबुलाल महाजन, कल्याण अग्रवाल, रणजीत सिंह डंडीर, परसराम चौहान, खरगोन विधानसभा संयोजक कन्हैया कोठाने, सह संयोजक मयाराम पाटीदार, भागीरथ कुमरावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार, प्रकाश रत्नपारखी, जिला उपाध्यक्ष बद्रीप्रसाद पाटीदार, दयालु पटवा, जगदीश पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष छाया जोशी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

इंदौर : कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया पर महिलाओं ने करवाया केस दर्ज, पार्षद बोले रमेश मेंदोला के दबाव में हुआ

Manisha Kumari

समाजसेवी अनिल अग्रवाल ने माता वैष्णो देवी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं के जत्थे को किया रवाना

News Desk

भाजपा की सकारात्मक सोच से आज भव्य राम मंदिर की परिकल्पना साकार हुई

Manisha Kumari

Leave a Comment