News Nation Bharat
झारखंडराज्य

बेरमो सीओ ने चलाया हेलमेट जांच अभियान, दी हिदायत

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

बेरमो प्रखंड के अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह के द्वारा शुक्रवार की संध्या फुसरो नगर के भुनेश्वर सिंह पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान मुख्य पथ से आवागमन करने वाले बिना हेलमेट व बिना कागजात के चलने वाले चालकों को रोक कर जांच किया। जांच करने के उपरांत हिदायत देते हुए सभी को छोड़ा दिया गया। बिना हेलमेट के वाहन का परिचालन कर रहे लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं की सुरक्षा हेतु हेलमेट का अवश्य प्रयोग का निर्देश दिया गया, साथ ही उन्होंने सुरक्षित तरह से वाहन चलाने की हिदायत दी। सीओ ने कहा कि क्षेत्र में क्राइम को कंट्रोल रखने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। इस तरह के अभियान सुरक्षा के दृष्टिकोण से चलाया जाता है। हेलमेट पहनने से लोग सुरक्षित अपनी बाइक चला सकते है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस तरह का जांच अभियान बहुत जरूरी है। कहा कि लोगों को खुद जागरूक होकर हेलमेट का उपयोग करना चाहिए। यह आपके जीवन के लिए अति आवश्यक है। इस जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों में डर बना रहे। कहा कि सभी चालक सुरक्षित होकर वाहन चलाए, इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही साथ दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे। इस दौरान में पुलिस बल के जवान भी मौजूद रहे।

Related posts

एक मौका दीजिए, आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा : अजय नाथ शाहदेव

Manisha Kumari

के बी कॉलेज में दस एन एस एस स्वयं सेवकों को प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरुस्कृत देकर सम्मानित किया

News Desk

हज़ारीबाग के नवनिर्माण की बागडोर हज़ारीबाग की जनता के हाथों में : संजय मेहता

Manisha Kumari

Leave a Comment