News Nation Bharat
एस्ट्रो

Rashifal 24 मार्च 2024 : सुबह 07:34 तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र फिर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, गण्ड योग, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलेगा

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मेष राशि
आज दिन की शुरुआत बहुत ही सकारात्मक रहेगी। मन मुताबिक तरीके से कार्य संपन्न हो जाएंगे। परिवार के साथ शॉपिंग आदि में भी समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई पर फोकस बना रहेगा। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उसमें आ रही रुकावटें दूर होंगी। अपने गुस्से पर काबू रखें तथा सहज तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। व्यवसाय में सहकर्मियों के साथ तालमेल बैठाने में दिक्कत हो सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह और मार्गदर्शन लेना अच्छा रहेगा।
उपाय : आज आप बड़ो का आशीर्वाद लेके निकलें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : भूरा

वृष राशि
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आज उन्हें उनके कार्यों से जाना जाएगा और उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति भी हो सकती है। यदि आपकी सेहत में कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप अपने दिनचर्या में योग व व्यायाम को अपनाकर अपने शरीर को काफी हद तक फिट रख सकेंगे। आप अपने विचारों से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे और अधिकारी यदि आपसे कोई सलाह मांगे, तो बहुत ही सोच विचार कर दे, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।
उपाय : आज आप मालपुआ का भोग माता के मंदिर में लगाएं।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफेद

मिथुन राशि
दिन की शुरुआत में कुछ उतार-चढ़ाव व उठा-पटक रहेगी लेकिन आप अपने व्यवहार और समझदारी से उसे सुलझा भी लेंगे। किसी संबंधी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है, तो आपकी सूझबूझ से हल होने की संभावना है। परंतु दूसरों पर विश्वास करने की अपेक्षा अपने निर्णय को अधिक प्राथमिकता देना ज्यादा उचित है। अपने आक्रामक स्वभाव और गुस्से पर काबू बनाकर रखना अति आवश्यक है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती हैं।
उपाय : आज आप दही चीनी खा कर निकलें।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला

ये भी पढ़ें : Holika Dahan 2024 Muhurat Time: शास्त्र के अनुसार जाने इस वर्ष होलिका दहन और होली का शुभ मुहूर्त

कर्क राशि
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने प्रियजनों का पूरा सहयोग और साथ मिलेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आप अपने घर किसी नई गाड़ी को लेकर आ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
उपाय : आज आप बच्चो को उपहार दिलवाएं।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : पीला

सिंह राशि
संतान की प्रगति से संबंधित शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। आपको अपनी किसी विशेष योग्यता और काबिलियत के बल पर कोई खास उपलब्धि भी मिलने वाली है। सामाजिक और राजनीतिक संपर्क भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाले हैं। व्यवसायिक मामलों के लिए समय बेहतर चल रहा है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कामों में फायदे के योग बन रहे हैं। युवाओं को अपनी प्रतिभा जाहिर करने का भी मौका मिलेगा।
उपाय : आज आप आटा गुड़ दान करें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : नारंगी

कन्या राशि
कोई सदस्य आपकी किसी बात से नाराज है तो आज उन्हें मनाने का उचित अवसर है। अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। आपको अपनी मेहनत के निश्चित ही उत्तम परिणाम मिलेंगे। कभी-कभी अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने मैं कुछ व्यवधान भी आ सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन अत्यधिक कार्यभार लेने से परहेज रखें। इस समय अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखना भी जरूरी है।
उपाय : आज आप दालचीनी लाल कपड़े में बांध कर रखें अपने गल्ले में।
भाग्यशाली दिशा : उत्तरपूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : लाल

तुला राशि
आज कोई अधूरा पड़ा हुआ कार्य संपन्न हो जाने से मन में शांति रहेगी। वरिष्ठ लोगों का मान-सम्मान बनाए रखने से उनका आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलने से राहत महसूस करेंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की स्थिति में कमजोर ना पड़े और आत्मविश्वास के साथ खुद को बेहतर बनाएं। जीवन में जो बातें सकारात्मक हैं, उन पर ध्यान दें और खुद को उत्साहित बनाने की कोशिश करें। अपनी जिम्मेदारी खुद पूरी करें।
उपाय : आज आप सूर्य देव को जल और फूल चढ़ाएं ।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : तोता हरा

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है और आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा, लेकिन आपके व्यावसायिक खर्च आपके लिए समस्या लेकर आएंगे। आप व्यापार में कोई बड़ा निर्णय ना ले, क्योंकि आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। दोस्तों के साथ आप कुछ समय किसी पार्टी को करने में व्यतीत करेंगें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आपको किसी से धन उधार लेना पड़ेगा, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।
उपाय : आज आप गुप्त दान करें
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : चंदन सफेद

धनु राशि
सामाजिक अथवा सोसायटी से संबंधित किसी समस्या का समाधान निकालने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी और इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। अगर विद्यार्थियों ने किसी प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया है तो उसमें आशातीत सफलता मिलने की संभावना है। कारोबार के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को उत्तम सफलता मिलेगी। साथ ही कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय भी लेने पड़ेंगे। परिवार में किसी व्यक्ति से व्यापार संबंधित अवसर प्राप्त हो सकता है। फिलहाल इसे स्वीकार करने से पहले सोच-विचार जरूर करें।
उपाय : आज आप घर के द्वार पर दिया जला कर रखें।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : सिल्वर

मकर राशि
आपकी तरक्की में आ रही रुकावट आज दूर हो सकती है। अपनी योग्यता व कार्य क्षमता पर विश्वास रखें, निश्चित ही आपको समाधान मिलेगा। कहीं रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो जाएगी। घर के वरिष्ठ लोगों को किसी धार्मिक स्थल पर लेकर जाने का भी प्रोग्राम बनेगा। नौकरी पेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है और यह आपके भविष्य के लिए फायदेमंद भी साबित होगी।
उपाय : आज आप शिव जी को जल बेलपत्र अर्पित करें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : हरा

कुम्भ राशि
आज का दिन अत्यधिक भागा दौड़ी की स्थिति तो रहेगी, लेकिन अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलने से थकान हावी नहीं होगी। आय के साधनों में भी मजबूती आएगी। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों को लेकर परिवार जनों के साथ कुछ योजनाएं बनेंगी। नकारात्मक विचारों की वजह से आत्मबल में कमी आ सकती है। कारोबारी मामलों में कुछ ना कुछ व्यवधान रहेंगे, इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को आज टाल दें या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करें।
उपाय : आज आप वृद्धों की सेवा दान करें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

मीन राशि
आज दिनचर्या में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। लेकिन प्रयासों से काफी हद तक परिस्थितियां सामान्य भी हो जाएंगी। इस समय कहीं भी पैसा लगाना नुकसानदायक रहेगा। कभी-कभी बच्चों से बहुत अधिक उम्मीदें रखना और उन पर रोक-टोक करना आपके संबंधों के बीच में दूरियां ला सकता हैं। महिलाएं विशेष रुप से नौकरी में अपने टारगेट को हासिल करने में सक्षम रहेंगी। काम की जगह चल रहे षड़यंत्र की वजह से आपका नुकसान न हो, इस बात का खास ध्यान रखना होगा।
उपाय : आज आप लाल फूल माला हनुमान जी को चढ़ाएं।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : सुनहरा

Related posts

Aaj Ka Panchang 18 सितंबर 2024 : आज का पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

News Desk

Rashifal 31 मार्च 2025 : कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

Manisha Kumari

Rashifal 11 अप्रैल 2024 : आज इन राशियों का भाग्य चमकाएंगी चंद्रघंटा मां, अमृत योग का मिलेगा साथ

Manisha Kumari

Leave a Comment