गोमिया प्रखंड के स्वांग स्थित गोमिया इंटर कॉलेज में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक डा लंबोदर महतो, जिप सदस्य डा सुरेंद्र राज एवं जिप सदस्य अमरदीप महाराज ने समारोह में शामिल होकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि होली का त्योहार खुशी का त्योहार है और सभी एक दूसरे से मिलकर पुराने सभी मतभेद भुलाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। कहा कि जिस प्रकार आज सभी होली में रंग गुलाब से रंग में रंग गए हैं, उसी प्रकार जीवन में सभी खुशियों के रंग में रंगे हुए रहे, यही कामना करता हूं। उन्होंने सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।

विधायक डा लंबोदर महतो ने कहा कि होली का त्योहार सभी के लिए खुशियां लेकर आती है और मैं यह कामना करता हूं कि लोगों को जीवन भर खुशियां मिलती रहे। उन्होंने होली में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों को शुभकामनाएं दी। जिप सदस्य डा सुरेंद्र राज ने कहा कि होली के रंग में रंगकर सभी एक दूसरे को बधाई देते हैं और इसी प्रकार सभी को एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होना चाहिए। इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा सांसद विधायक व अन्य लोगों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर जिप सदस्य डा सुरेंद्र राज, जिप सदस्य अमरदीप महाराज, मुखिया बिनोद विश्वकर्मा व अक्रेश्वर महतो, पूर्व मुखिया घनश्याम राम, तेजनारायण महतो,आजसू के केंद्रीय सचिव संतोष साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो, सचिव मिनहाज अंसारी, उप प्रमुख अनिल कुमार महतो, इन्द्रनाथ महतो, फिकरू साव, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार, पेयजल प्रतिनिधि संदीप स्वर्णकार, प्रभु स्वर्णकार, डा जितेंद्र कुमार, मालती देवी, बसंती देवी, चंपा देवी,कृष्णा निषाद,मोहन नायक, सुधीर ठाकुर,किशोर कुमार, रविंद्र प्रसाद, दीपक कुमार, राजेंद्र रजक, मुन्ना सिंह, शंकर नायक आदि उपस्थित थे।