News Nation Bharat
झारखंडराज्य

गोमिया प्रखण्ड में धूमधाम से मनाया गया रंगों का त्योहार होली

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रंगों का त्योहार होली गोमिया प्रखंड के विभिन्न इलाकों में परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रंग बरसै चुनर वाली रंग बरसै तथा होली के दिन दिल मिल जाते हैं, रंगों में रंग खिल जाते हैं आदि गीतों की धुन पर जगह-जगह युवा, युवतियां व बुजुर्ग थिरकते नजर आए। मंगलवार को यानी दो दिनों तक लोगो ने होली खेल एक दूसरे को रंग- अबीर लगाकर होली की बधाई दी। जो यह सिल-सिला देर शाम तक चलता रहा। इधर राज्य के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह, झारखंड राज्य पिछड़ा आयोग अध्यक्ष सह पूर्व विधायक योगेंद्र महतो एवं पूर्व विधायक बबीता देवी ने झारखंड एवं गोमिया क्षेत्रवासियों को होली त्यौहार की शुभकामनाएं व बधाई दी।प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जहां सामाजिक बाधाओं को तोड़ते हुए महिलाओं एवं सभी उम्र के बच्चों सहित लोगों ने होली मिलन में भाग लिया। नाच-गान भी हुआ और एक दूसरे पर रंग व गुलाल लगा कर होली का आनंद लिया। होली के अवसर पर जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, ओबीसी मोर्च जिलाध्यक्ष चितरंजन साव ने ललपनिया स्थित अपने अवास पर में होली मिलन समारोहका आयोजन की। जहां विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों संख्या में गणमन्य व सामाजिक तथा कार्यकता लोग पहुंचे व होली कार्यक्रम का आनंद लिया। अध्यक्ष सुनीता देवी व जिला भाजपा अध्यक्ष चितरंजन साव ने समारोह में पहुंचे लोगो को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वही होसिरपश्चिमी पंचायत की मुखिया पार्वती देवी के आवास मियाबांध ग्राम में पंचायत क्षेत्रसे भारी संख्या में पहुंच लोग एवं पंचायत कई प्रतिनिधि पहुंच होली त्यौहार मनाया।इस दौरान पंचायत की मुखिया पार्वती देवी व पत्रकार महावीर दास ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा होली की बधाई व शुभकामनाएं दी। मुखिया ने अपने पंचायत क्षेत्र वासियों को भी होली त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा होली त्योहार उमंग और उत्साह का त्योहार है। इस दिन आपसी गिले-शिकवे भूल कर लोग भाई-चारे तथा प्रेम को और प्रगाढ़ करते हैं। उन्होंने होली त्यौहार को शांति पूर्वक मनाने की अपील पंचायत क्षेत्रवासियों से की।

होली के त्योहार उमंग और उत्साह का त्योहार है : रंजीत

इधर होली के शुभ अवसर पर प्रखंड क्षेत्र होसिर पश्चिमी पंचायत के देवीपुर में मंगलवार को देवीपुर ग्रामवासियों के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जहां भारी संख्या में युवा, बुजुर्ग व बच्चे लोग उपस्थित हुए। मौके पर सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी।ततपश्चात गाजे बाजे के साथ गांवभर्मण किया।होली के गीतों से पुरा इलाका गुंजायमान रहा। मौके पर उपस्थित झारखंड समृद्धि ट्रस्ट सचिव सह मुखिया पिए रंजीत कुमार ने कहा कि होली त्योहार उमंग और उत्साह का त्योहार है,गिला शिकवा को भुलकर सभी लोग उत्साह के साथ होली पर्व मनानी चाहिए। समारोह में समाजसेवी शिशुपाल प्रजापति,टेकलाल प्रजापति,विकास साव, पाचूलाल यादव, राजेश यादव, छोटी यादव, सन्तोष साव, रामलाल साव, मनोज यादव, गोपाल साव, सन्तोष साव, अशोक प्रजापति सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे।

Related posts

केंदुआ : डैफोडिल्स एकाडेमी करकेंद में धूमधाम से शिक्षक दिवस सम्पन्न

News Desk

कस्तूरबा श्री विद्यानिकेतन में अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा

News Desk

धार्मिक आयोजनों से वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से पट जाता है : योगेंद्र

Manisha Kumari

Leave a Comment