News Nation Bharat
मध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीजेपी की तरह कांग्रेस भी कर रही है मुस्लिम समुदाय के नेताओं के साथ सौतेला व्यवहार

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रिपोर्ट : नासिफ खान

मध्य प्रदेश मे मुस्लिम समाज कांग्रेस को 90% वोट देती है इंदौर शहर कांग्रेस में अध्यक्ष के साथ 6 कार्यवाहक अध्यक्ष है लेकिन एक भी मुस्लिम नेता को स्थान नही दिया गया है जिससे मुस्लिम कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। उक्त बात मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव शेख शाकिर मसूदी ने कहा है की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी से मांग की है कि जल्द ही मुस्लिम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी कम से कम दो लोगो को इंदौर शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया जाए। आगे कहा कि क्या कांग्रेस पार्टी को सिर्फ मुस्लिम समाज के वोट ही चाहिए उन्हें सम्मान नही दीया जाएगा, साथ ही शेख शाकिर मसूदी ने आगे कहा कि इंदौर जैसे बड़े शहर में ऐसे लोगो को कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष पद से नवाजा गया है जो अपना वार्ड तो दूर अपना बूथ तक भी नही जीता सकते है, उन्हें कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी गई है और जो मुस्लिम समाज के कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस को थोकबंद वोट 90% से ज्यादा देते है दिलाते है उन्हें ठेंगा दिखा दिया गया है। शेख शाकिर मसूदी ने आगे कहा है कि समय रहते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी लोकसभा चुनावों से पहले इंदौर शहर को भी कम से कम 2 कार्यवाहक अध्यक्ष पद देवे जिससे कि उन्हें भी अपना हक और सम्मान मिल सके अन्यथा अगर समाज के वोट बिखर गए तो निश्चित ही कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।

1
इंदौर शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा सुरजीत सिंह इंदौर-4 के वार्ड क्रमांक 69 के महेश नगर बूथ से आते हैं। यहां से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजा मंधवानी को 521 वोट से चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि यह सुरजीत का परंपरागत बूथ है।

2
शहर कार्यवाहक अध्यक्ष अरविंद बागड़ी अरविंद बागडी इंदौर-3 के सदानंद मार्ग वाले बूथ नंबर-75 से आते हैं। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी को 221 वोट से हार का सामना करना पड़ा है। बागड़ी एक दिन के शहर अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

3
शहर कार्यवाहक अध्यक्ष अभिनंदन शर्मा ‘टंटू’ टंटू शर्मा भी इंदौर-3 के पारसी मोहल्ला स्थित बूथ नंबर 175 से आते हैं। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी को 80 वोट से हार का सामना करना पड़ा है।

4
शहर कार्यवाहक अध्यक्ष लच्छू मिमरोट लच्छू मिमरोट भी इंदौर-5 के वार्ड नंबर 33 के कबीट खेड़ी से आते हैं। कबीट खेड़ी से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी चिंटू चौकसे को 450 वोट से चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। जबकि वार्ड नंबर 33 से कांग्रेस 5 हजार 20 वोट से हारी है। बताया जाता है कि मिमरोट कांग्रेस नेता स्विप्नल कोठारी के समर्थक हैं।

5
शहर कार्यवाहक अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री गोलू अग्निहोत्री इंदौर-1 के वार्ड क्रमांक-1 सिरपुर से आते हैं। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला को बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने 1175 वोट से हराया है। जबकि यह गोलू का परंपरागत वार्ड है।

6
शहर कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र यादव देवेंद्र यादव इंदौर-4 के वार्ड क्रमांक 67 से आते हैं। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी राजा मंधवानी को 4 हजार 944 वोट से चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।

7
अंकित खड़ायता इंदौर-1 में वार्ड क्रमांक 8 मल्हारगंज से आते हैं। यहां से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी संजय शुक्ला को 5 हजार 261 वोट से जीत मिली थी। खड़ायता एक मात्र कार्यकारी अध्यक्ष हैं जिनके वार्ड में कांग्रेस को जीत मिली है। आपको बता दें कि वार्ड 8 अल्पसंख्यक बाहुल्य वार्ड है। यहां पर कुल 30 बूथ हैं। जिसमें से 16 बूथ अल्पसंख्यक बाहुल्य वोटर के हैं।

8
शहर कार्यवाहक अध्यक्ष अमन बजाज अमन बजाज शहर कार्यवाहक अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश महासचिव भी हैं। बजाज इंदौर-5 के बीमा नगर के वार्ड नंबर-42 के बूथ नंबर-189 से आते हैं। इस बूथ से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल को 231 वोट से चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। बजाज इंदौर-5 के विधानसभा चुनाव के संयोजक भी थे।

एक तरफ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मुस्लिम समुदाय लोगो को नजर अंदाज कर अपनी ना समझी सूझ बूझ का परचम लहराना चाहते है। सायद एक वजह यह भी हो सकती है की संजय शुक्ला, विशाल पटेल जैसे बङै लिडर लोगो का पार्टी से त्यागपत्र कर बीजेपी मे जाना जब से कांग्रेस मे जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। तभी से काफी लोगो ने कांग्रेस पार्टी छोङने का मन बना लिया है। फिर भी कांग्रेस आलाकमान को इस बात का जरा सा भी अफसोस नही है की जिस मुस्लिम समुदाय ने कांग्रेस की लाज बचाए रखी आज उसी समुदाय के साथ कांग्रेस सौतेला व्यवहार कर रही है या फिर प्रदेश के उस लिडर की मन बुध्दी समझा जाए और इसी कमजोरी का फायदा एम आई एम जैसी पार्टियां फायदा उठा रही है और कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ रहा है।

Related posts

ग्रीन ऊर्जा सोलर प्लांट निर्माण को ले सीसीएल व सीएमपीडीआई की टीम ने किया निरीक्षण

Manisha Kumari

मऊ शर्की में भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा

Manisha Kumari

सतबरवा : विधायक आलोक चौरसिया ने सतबरवा में फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

News Desk

Leave a Comment