अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के संयुक्त नेतृत्व में सुबह चार बजे तेनुघाट जेल में छापामारी की गई। छापेमारी दल में गोमिया पुलिस नरीक्षक महेश कुमार सिंह, पेटरवार प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो, अंचल अधिकारी अशोक कुमार राम, कार्यपालक दंडाअधिकारी प्रवीण कुमार, ओपी पभारी तेनुघाट अजीत कुमार सहित कई अधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे। अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि उपायुक्त बकारो के निर्देशानुसार तेनुघाट जेल में औचक निरीक्षण कर छापेमारी की गई है। किसी प्रकर की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है. यह रूटीन जांच है, चुनाव को देखते हुए इस तरह का छापेमारी चलते रहता है।