News Nation Bharat
झारखंडराज्य

मांदर की थाप पर झूमे प्राकृति प्रेमी

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

पेटरवार प्रखंड के पिछरी गांव में सरहुल पूजा समिति पिछरी की ओर से बाहा बोंगा (सरहुल) महोत्सव सोल्लास मनाया गया। जेहरा स्थान में पूजा की गई। इसके बाद मांदर की थाप पर लोक नृत्य से समां बंध गया। ग्रामीण महिला-पुरुषों संग अतिथि भी थिरके। बेरमो विस क्षेत्र के भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने जल-जंगल-जमीन व विरासत को बचाते हुए विकास पर बल दिए जाने की बात कही। कहा कि बेरमो को मिलकर आगे बढ़ाना होगा, विकास का प्रकाश हर ओर फैलाना होगा। झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, आजसू जिलाध्यक्ष सचिन महतो, भाजपा जिला मंत्री वक्रिम सिंह, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, झामुमो के वरीय नेता घुनू हांसदा सहित अन्य अतिथि पहुंचे। नायके बाबा में सुरेश मुर्मू, शिव मुर्मू, रूपलाल मुर्मू व भदरू मुर्मू सहित अध्यक्ष शंकर मुर्मू, सचिव बिरेन टुडू, कोषाध्यक्ष रमेश टुडू व मुन्ना टुडू, उपाध्यक्ष रवि मरांडी, उप सचिव शंकर हेम्ब्रम, उप कोषाध्यक्ष राजेंद्र हांसदा, सलाहकार अनिल मुर्मू, संगठन पदाधिकारी सुनील हांसदा, मीडिया प्रभारी शिवलाल बास्के एवं सोशल मीडिया प्रभारी परगन मुर्मू, सुबोध मुर्मू, मार्टिन नाग व रमेश टुडू शामिल रहे।

Related posts

40 से अधिक कांग्रेस नेताओ ने थामा भाजपा का दामन

Manisha Kumari

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा सयक्लोथोन का किया गया आयोजन

News Desk

जिले में यूपी लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए बनाए गए 13 सेक्टर व 39 परीक्षा केंद्र

Manisha Kumari

Leave a Comment