News Nation Bharat
झारखंडराज्य

चैती छठ: खरना संपन्न, रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य की होगी आराधना

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

लोक आस्था का पर्व चैती छठ के दूसरे दिन व्रतियों ने खरना का प्रसाद बनाकर पूजा की। इसके बाद लोगो के बीच खरना का प्रसाद वितरण किया गया। इसके साथ ही 36 घन्टे का निर्जला उपवास भी व्रतियों का शुरू हो गया। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। जबकि सोमवार को उदयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। चैती छठ को लेकर घाटों की सजावट की गई है। छठ पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। चैती छठ के गीतों से गांव से लेकर शहर तक गुलजार हैं। शनिवार को छठ व्रतियों ने रात्रि में रसियाव और रोटी खाकर खरना किया। छठ व्रतियों ने खरना के साथ निर्जला व्रत रखकर पर्व की शुरुआत की। निष्ठा का यह पर्व भक्ति भाव से मनाया जाता है। इसे लोक आस्था का पर्व कहा जाता है। चैती छठ को लेकर पूजा सामग्री व फल की महगाई बढ़ गई है।

Related posts

सिल्ली के दोवाडू पंचायत में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष राधिका महतो ने फीता काटकर चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

News Desk

मोबाइल चला रही पत्नी ने खाना देने से इनकार किया तो पति ने दूसरी मंजिल से नीचे फेंका

Manisha Kumari

बेरमो पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

Manisha Kumari

Leave a Comment