केंदुआपुल में एसएसटी की टीम ने ढाई लाख नकद राशि वाहन जाँच के दौरान किया बरामद

केंदुआ : केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआपुल स्थित धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग एन एच 32 पर एसएसटी टीम ने वाहन जाँच के क्रम में दो अलग अलग लोगों के पास से ढाई लाख रु नकद राशि बरामद कर केंदुआडीह पुलिस को सुपुर्द किया है। केंदुआडीह पुलिस के अनुसार एसएसटी टीम द्वारा केंदुआपुल पर वाहन जाँच में पकड़े गए नकद राशि 1, अलोक कुमार पे0 रामेश्वर कुम्हार केंदुआपुल निवासी के पास से डेढ़ लाख व् 2, अमित अग्रवाल पे0 श्री राम प्रसाद अग्रवाल महुदा बाजार निवासी के पास से एक लाख रु नकद। कुल ढाई लाख की राशि बरामद कर केंदुआडीह पुलिस को सुपुर्द किया है। इस संदर्भ में पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।

Other Latest News

Leave a Comment