ऑटो पलटने से राशन दुकानदार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत

बेरमो थाना क्षेत्र के रामविलास हाई स्कूल के समीप चार नंबर – फुसरो मुख्य मार्ग पर एक ऑटो संख्या JH10Ay 9720 के पलटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान शिवनंदन साव (उम्र 40 वर्ष) बताया गया है, जो नावाडीह के आहरडीह गांव निवासी के रूप में पहचान हुई है।मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति कथारा 4 नंबर में राशन की दुकान चलाता था। वह कथारा चौक से ऑटो पकड़कर फुसरो जा रहा था, इसी बीच रामविलास हाई स्कूल के निकट यह हादसा हुआ ऑटो पलट गई। इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बेरमो थाने की पुलिस मौके पर पहुच शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई कर रही है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Other Latest News

Leave a Comment