Raebareli News : थाना डी क्षेत्र में पुलिस पर लगा लापरवाही का आरोप, पीड़ित ने लगाई गुहार

Raebareli News : थाना डी क्षेत्र के अंतर्गत एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पीड़ित ने पुलिस पर हमले की शिकायत दर्ज न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि विपक्षी सुरेंद्र बहादुर, जंग बहादुर, रन बहादुर, विकास सिंह और दीपक सिंह ने बिना किसी कारण के उन पर और उनके भाई वीरेंद्र बहादुर सिंह पर हमला कर दिया।

घटना उस समय हुई जब दोनों भाई मुर्गी फार्म हाउस के पास खेत में काम कर रहे थे। आरोपियों ने लाठी-डंडों से लैस होकर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से हमला किया। पीड़ितों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

पीड़ित ने खुलासा किया कि कई वर्ष पहले उनके भाई की हत्या में ये आरोपी नामजद थे, जिनमें से कुछ फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। सभी आरोपियों को पहले हत्या, चोरी और लूट के कई मामलों में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। थाना डी क्षेत्र में इनके खिलाफ हिस्ट्रीशीटर के रूप में कई मुकदमे दर्ज हैं। फिर भी पुलिस 10 दिनों से शिकायत को टाल रही है और एफआईआर दर्ज नहीं कर रही। पीड़ित और उनका भाई हत्या के उस पुराने मामले में गवाह हैं, जिससे आरोपियों की रंजिश पुरानी है।

पीड़ित ने पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। उन्होंने कहा, “जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, पुलिस पर सवाल खड़े करते रहेंगे।” योगी सरकार के सख्त निर्देशों के बावजूद, जहां किसी भी आरोपी के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने का ऐलान है, थाना डी पुलिस की आनाकानी सुर्खियों में है।

Other Latest News

Leave a Comment