Dalmau Festival : डलमऊ रायबरेली कार्तिक पूर्णिमा में नगर पंचायत डलमऊ द्वारा आयोजित कराए जा रहे हैं डलमऊ महोत्सव क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जिसमें डलमऊ तहसील क्षेत्र के साथ साथ विभिन्न जनपद से आए संस्कृतिक टीमों के कलाकारों द्वारा धार्मिक गीत और लोकगीत के साथ धार्मिक नाटक की प्रस्तुति कर लोगों दर्शकों को मनमुग्ध कर रही है।
शनिवार को डलमऊ कस्बे के साथ ग्रामीण क्षेत्र के जोहवा नटकी गांव में संचालित एस.वी.आई कान्वेंट पब्लिक स्कूल कि छात्राओ द्वारा मेरे ढोलना, शंखनाद, शूरवीर, आरम्भ है प्रचंड, कान्हा न काटो चुटकी मेरी फूट जाएगी मटकी गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की खूब तालिया बटोरी और डलमऊ कस्बे के बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चो ने भी बहुत ही सुंदर और शानदार प्रस्तुतिया दी और नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ द्वारा विद्यालय की छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।
वहीं लखनऊ से आए अमित दीक्षित की 40 सदस्यीय कलाकारों की टीम द्वारा रामायण की कथा की मनमोहन प्रस्तुति की गई जिसको देखकर दर्शक भाव विभोर हो उठे। वहीं बरेली के अंकित राज कृष्णा ग्रुप के कलाकारों द्वारा मां काली की नौ रूपो की मनमोहक सामूहिक रण में कूद पड़ी महाकाली झांकी प्रस्तुत करते हुए लोगों की तालियां बटोरी।

अमेठी जिले से आए अश्वनी श्रीवास्तव ने रेल गाड़ी और बाइक, कार जैसी विभिन्न आवाजों को निकाल कर दर्शकों का मन आकर्षित कर लिया। प्रयागराज के कलाकारों द्वारा भेड़िया नृत्य की शानदार प्रस्तुति आदि धार्मिक गीतों से लोगों को धार्मिक रस से भाव विभोर कर दिया।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़, शुभम गौड़, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डलमऊ, मिंटू तिवारी, सोहराब अली, गिरिजा शंकर त्रिपाठी आदि के साथ हजारों दर्शक मौजूद रहे।










