Kendriya Vidyalaya : केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में आज 30 जनवरी 2026 को केन्द्रीय विद्यालय संगठन, राँची संभाग के सहायक आयुक्त बलेन्द्र कुमार तशरीफ़ का आगमन हुआ। विद्यालय पहुँचने पर कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया ।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त महोदय ने कक्षा बारहवीं (विज्ञान एवं वाणिज्य) तथा कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के साथ परीक्षा को लेकर सार्थक संवाद किया। उन्होंने परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देते हुए छात्रों की अध्ययन-तैयारी पर संतोष व्यक्त किया और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय निरीक्षण के क्रम में सहायक आयुक्त महोदय ने विद्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया तथा उत्तरोत्तर प्रगति हेतु आवश्यक सुझाव और मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही शिक्षकों के साथ बैठक कर शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन से संबंधित दिशानिर्देश भी दिए। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. आर. डे ने सहायक आयुक्त महोदय के आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्राप्त मार्गदर्शन का अक्षरशः पालन किया जाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. आर. डे सहित समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।










