Sant Paul Modern School परिसर में एनुअल एग्ज़िबिशन–2026 का भव्य आयोजन

Sant Paul Modern School : बोकारो थर्मल के संत पाल मॉडर्न स्कूल (Sant Paul Modern School) परिसर में वार्षिक एग्ज़िबिशन–2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, कला, सामाजिक विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण एवं तकनीकी विषयों पर आधारित आकर्षक मॉडलों और प्रोजेक्ट्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

News Nation Bharat 1 37

प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 5वीं के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक हस्तशिल्प वस्तुएँ प्रदर्शित की गईं और कक्षा 6 से 9वीं के विद्यार्थी द्वारा बनाए गए विज्ञान के प्रयोगात्मक मॉडल, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश, हस्तकला एवं रचनात्मक कलाकृतियाँ के साथ हिन्दी ब्याकरण से सम्बन्धित शब्दोकोषों का उल्लेख किया गया प्रदर्शन सभी दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। वही बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से समसामयिक विषयों पर जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों के रचनात्मक विकास को बढ़ावा मिलता है और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। अभिभावकों एवं आगंतुकों ने भी विद्यार्थियों की प्रतिभा की खुले दिल से प्रशंसा की।

एनुअल एग्ज़िबिशन–2026 विद्यालय के शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की एक सफल और प्रेरणादायक प्रस्तुति साबित हुई। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के सम्मानित निदेशक एस. गायकवाड़ एवं विद्यालय प्रधानाचार्य नाइजल फिलिप्स मौजूद थे। पूरी प्रदर्शनी का सफल संचालन विद्यालय के शैक्षणिक समन्वयक अनिश कुमार द्वारा किया गया।

उनके साथ मोहित सर, सरोज मैम, बिनायक सर, नंदलाल सर, शोभा मैम, राधा मैम, रेमंड सर, योगिता मैम, नूतन मैम, खुशबू मैम, देवेंद्र कुमार यादव सर, उदय सर, गौतम पॉल सर, रुमा कुमारी एवं पैमी कुमारी ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे प्रदर्शनी को सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया जा सका।
अंत में, इस वार्षिक प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

Other Latest News

Leave a Comment