उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद शामली (Shamli) में एक बार फिर रिश्तो को शर्मसार करने की घटना सामने आई है जहां पर हवस की आग में अंधे हुए ससुर ने हवस को पूरा करने में नाकाम होने ओर अपनी पुत्र वधु की गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव इससोपुर खुरगान का है। जहा बीती 14 फरवरी को मस्कुरा नामक महिला का शव उसी के घर में बने एक बंद कमरे के अंदर पड़ा मिला था। जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बाहर निकलवाया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली तो मृतका के ससुर अब्बास उर्फ बासा ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्रवधु ने अपने आपको कमरे में बंद कर आत्महत्या कर ली है।

जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी। जैसे जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो हत्या की जो वजह निकलकर सामने आई उसने खुद पुलिस को ही सकते में डाल दिया। पुलिसिया जांच में सामने आया कि मस्कुरा की हत्या न तो आत्महत्या है और न ही दहेज हत्या बल्कि अपने हवस की आग को पूरा करने में नाकाम हुए ससुर ने अपनी पुत्रवधु की गला दबाकर हत्या की है।
पुलिस के मुताबिक ससुर अपनी पुत्रवधु पर काफी दिनों से गलत निगाहे रखता था और उसने अपनी हवस की आग को पूरा करने के लिए बाकायदा एक शर्मनाक षडयंत्र तैयार किया और उसी षडयंत्र के तहत ससुर ने पहले तो अपनी पुत्रवधु को इस कदर विश्वास में लिया कि वह उसकी बहु नहीं बल्कि बेटी है और उसके साथ अपने निजी जीवन की भी बाते साझा कर सकती है और षड्यंत के तहत ही बातों ही बातों में अपनी पुत्रवधु से उसके शादी से पहले के जीवन में हुए प्रेम प्रसंग के बारे में उससे पूछा। जहा ससुर के झांसे में आई पुतवधू ने शादी से पहले के अपने सारे राज ससुर के सामने खोल दिए। जिसके बाद ससुर को पता चला कि शादी से पहले उसकी पुत्रवधु के एक लड़के से प्रेम प्रसंग था, तो ससुर ने बहु से कहा कि उसका बेटा तो काम के सिलसिले में महीनों तक बाहर रहता है तो वह खुद को अकेला महसूस करती होगी, तो उसने पुत्रवधु से कहा कि तुम अपने प्रेमी को घर पर बुला सकती हो और मिल सकती हो।
इस बात का उसे कोई ऐतराज नहीं होगा। धीरे धीरे मस्कुरा अपने ससुर द्वारा रचे गए घिनौने षडयंत्र में फंसती जा रही थी और शायद उसे इस बात का इल्म नहीं था कि जिसे वह अपना पिता तुल्य ससुर समझ रही है असल में वह उसके ही जिस्म का भूखा भेड़िया है और उसे नोचने के लिए यह सब कर रहा है। मस्करा ने अपने ससुर की बातों में आकर अपने शादी से पूर्व के प्रेमी को अपने घर आने का खुला निमंत्रण दे दिया। जिसको बाहर से लाने के लिए खुद मस्कुरा का ससुर अब्बास जाता था और उसके बाद वापस छोड़ता भी था। पिछले कुछ दिनों से अपने मन में प्यार की अलख जगाए ससुर ने प्यार के दिन 14 फरवरी को पहले तो मस्कुरा और उसके आशिक का मिलन करवाया और जब पुत्रवधु का प्रेमी चला गया, तो ससुर अब्बास ने एक डंडे पर बांधे गए तार से मस्कुरा के कमरे के अंदर से बंद कुंडी को बेहद चालाकी से खोल दिया और कमरे के अंदर दाखिल होकर पुत्रवधु के सामने अपनी घिनौनी इच्छा को जाहिर करते हुए उसके साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। जब मस्कुरा ने इसका विरोध किया तो उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और बड़े ही शातिर तरीके से डंडे में बंधे तार से वापस कमरे की अंदर की कुंडी को वापस लगा दिया और सुबह उठकर बहु द्वारा आत्महत्या करने की झूठी खबर फैला दी और मृतक के परिजनों और पुलिस को भी गुमराह करते हुए पोस्टमार्टम न करवाने की बात कही।
उक्त घटना की बात रात में ही अब्बास ने अपने बेटे सलमान को फोन पर बताया कि उसका एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग है और वह रात में उससे मिलने के लिए आया था तो अब्बास और उसके बेटे सलमान ने मस्कुरा को मारने का मन बना लिया था। पुलिस ने हवस में अंधे ससुर को पुत्रवधु की हत्या करने के मामले में और बेटे सलमान को साक्ष्य छुपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
कहते है कि की अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो लेकिन पुलिस के कानून से लंबे हाथ एक न दिन अपराधी के गिरेबान तक पहुंच ही जाते है। पूरे तरीके से हत्या के मामले को दूसरा रंग देकर छिपाने की लाख कोशिश की गई, लेकिन शामली पुलिस की सूझबूझ सटीक तफ्तीश ने अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।










