Bokaro Thermal : बोकारो थर्मल स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के के.औ.सु.ब परिसर में श्री श्री शिव–राम–जानकी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चार दिवसीय महायज्ञ का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है। आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
इस पावन अवसर पर 24 एवं 25 फरवरी को काशी से पधारे आचार्य अश्वनी मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा। वहीं 26 फरवरी, गुरुवार को भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसके उपरांत दोपहर में भंडारे का आयोजन रखा गया है। महायज्ञ में मुख्य पुरोहित के रूप में आचार्य अश्वनी मिश्र (काशी) अपनी सेवाएं देंगे। यजमान के रूप में प्रधान आरक्षक अभिनीत कुमार एवं जुली, तथा आरक्षक कुलदीप एवं सपना (सहपत्नी) उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रसून, निरीक्षक/अग्नि अंशु त्याल, सहायक अवर निरीक्षक ए.के. तिवारी, एस.के. सिंह, सुभाष, आशा सहित अन्य अधिकारी एवं जवान मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त प्रधान आरक्षक रविंदर, आर.के. मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
उप कमांडेंट अरुण प्रसाद ई. तथा सहायक कमांडेंट भारद्वाज की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। महायज्ञ को लेकर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।










