रायबरेली में दलित नाबालिग से अमानवीयता का आरोप, तिलक मिटाने व अपमानित करने का मामला गरमाया

चकपीर शाह गांव की घटना ने पकड़ा तूल, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, पुलिस जांच में जुटी

रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के चकपीर शाह गांव से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है, जो अब तूल पकड़ता जा रहा है।जहां एक दलित युवक ने गैर समुदाय के कुछ युवकों पर अमानवीय व्यवहार और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित पक्ष ने मामले में न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित सोमवार को भी एसपी कार्यालय पहुंचा था, लेकिन मुलाकात न हो पाने के कारण मंगलवार, 31 मार्च 2026 को एक बार फिर परिजनों और समर्थकों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप

पीड़ित नाबालिग युवक ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए उसके माथे पर लगे तिलक को थूक लगाकर मिटाया। इतना ही नहीं, युवक ने यह भी आरोप लगाया कि उसे जबरन थूक चटवाया गया और पेशाब पिलाने की कोशिश की गई।

विरोध करने पर हमले का आरोप

पीड़ित के अनुसार, जब उसने इस अमानवीय कृत्य का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की। साथ ही, आरोपियों द्वारा धार्मिक टिप्पणी करने और जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप लगाया गया है।

थाने में दी गई लिखित तहरीर

घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय मिल एरिया थाने में पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी है। इस दौरान कुछ हिंदू संगठनों के लोग भी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

Other Latest News

Leave a Comment