कार्मेल छात्र मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण: ‘कर्तव्य और निष्ठा’ का संकल्प

बोकारो थर्मल : कार्मेल उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल में छात्र मंत्रिमंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के दौरान संदीप कुमार राम ने छात्र नेता तथा कोमल कुमारी ने उप-छात्र नेत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

इस अवसर पर अनुशासन, कार्यक्रम गतिविधि, शिक्षा, सूचना एवं तरु मित्रा जैसे विभिन्न विभागों के लिए चयनित छात्र-छात्राओं ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और अनुशासन का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर प्रेमलता लॉरेंस ए.सी. ने नव-निर्वाचित मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ करें तथा विद्यालय के आदर्शों को सदैव बनाए रखें। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Other Latest News

Leave a Comment