स्वच्छता ही सेवा के तहत ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा वृहद स्वच्छता अभियान

रायबरेली, 25 सितम्बर 2025 को जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह ने बताया है कि "स्वच्छता ही सेवा-2025" अभियान 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 स्वच्छोत्सव की थीम पर कार्य कराया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत जनपद के समस्त 980 ग्राम पंचायतों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्हो

Sep 26, 2025 - 00:36
Updated: 10 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-09-25-at-6.52.48-PM.jpeg

रायबरेली, 25 सितम्बर 2025 को जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह ने बताया है कि "स्वच्छता ही सेवा-2025" अभियान 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 स्वच्छोत्सव की थीम पर कार्य कराया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत जनपद के समस्त 980 ग्राम पंचायतों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया है कि पिछले वर्षों की तरह, जब करोड़ों लोगों ने लाखों स्थलों पर एक घंटे की स्वच्छता ही सेवा हेतु स्वेच्छा से भाग लिया था, "एक दिन, एक घंटा, एक साथ" के तहत राष्ट्रव्यापी श्रमदान के कार्य का वृहद स्तर पर आयोजन कराया गया जिसमें जिला स्तर से जिला सलाहकार, प्रेरित कटियार एवं राहुल सिंह तथा विकास खण्ड स्तर से सहायक विकास अधिकारी (पं०) जितेन्द्र सिंह द्वारा विकास खण्ड राही की ग्राम पंचायत भदोखर में ग्राम पंचायत सचिव हंसराज सिंह, ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा ग्राम सभा में स्वच्छता के संबंध में श्रमदान करते हुए स्वच्छता के प्रति ग्रामवासियों को जागरूक किया गया।

इसी क्रम में विकास खण्ड स्तर पर समस्त सहायक विकास अधिकारी (पं०), समस्त ग्राम प्रधानों एवं समस्त सचिव ग्राम पंचायत द्वारा समस्त विकास खण्डों एवं ग्राम पंचायतों में वृहद स्तर पर जनभागीदारी के साथ साफ सफाई कर श्रमदान व स्वच्छता के प्रति ग्रामवासियों को जागरूक किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User