ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत, रायबरेली जा रही शटल ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई

रायबरेली जिले के डलमऊ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। लगभग 8:30 बजे रघुराज सिंह से रायबरेली जा रही शटल ट्रेन नंबर 54222 की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवती की क्षत-विक्षत हालत में मौत हो गई। घटना कनहा गांव के शंभू मुखिया स्कूल के सामने रेलवे लाइन प

Sep 20, 2025 - 00:50
Updated: 10 months ago
0 0
rbl-train-woman-died.jpg

रायबरेली जिले के डलमऊ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। लगभग 8:30 बजे रघुराज सिंह से रायबरेली जा रही शटल ट्रेन नंबर 54222 की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवती की क्षत-विक्षत हालत में मौत हो गई। घटना कनहा गांव के शंभू मुखिया स्कूल के सामने रेलवे लाइन पर हुई, जहां सुबह गुजर रहे ग्रामीणों ने क्षत-विक्षत शव देखा। शव इतना विकृत था कि सिर, धड़ और हाथ अलग हो चुके थे, जिससे शुरुआत में पहचान मुश्किल हो गई। जिसको लेकर स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताते चलें कि शुक्रवार की सुबह लगभग 8:30 बजे के आसपास ट्रेन से कटकर एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई, ग्रामीण सुबह उधर से गुजरे तो घटना की जानकारी हुई, ग्रामीणों ने घटना की सूचना डलमऊ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कनहा गांव में शंभू मुखिया स्कूल के सामने से गुजरी रेलवे लाइन पर एक युवती का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि रघुराज सिंह से रायबरेली जा रही शटल ट्रेन 54222 की चपेट में आने से युवती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि ट्रेन से कटने के बाद युवती का सर धड़ एवं हाँथ अलग हो गया था, जिसके चलते शव पहचान में नहीं आ रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों युवती की शिनाख्त करने का प्रयास किया, काफी देर बाद युवती की शिनाख्त लालगंज कोतवाली क्षेत्र के वाजपेई पुर मजरे सोंडासी की क्षमा देवी उर्फ रक्षा पुत्री राम लखन सोनकर उम्र लगभग 18 वर्ष के रूप में हुई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो हाहाकार मच गया, घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों में यह चर्चा रही की युवती रेलवे लाइन पर कैसे पहुंची ? कहीं उसने पारिवारिक कलह या प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या तो नहीं की है !

फिलहाल मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डलमऊ श्याम कुमार पाल ने बताया कि ट्रेन से कट कर युवती की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है विधिक कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User