Abhinandan Trust झारखंड में विकास कार्यों के लिए अग्रसर

रांची : अभिनंदन ट्रस्ट (Abhinandan Trust) सामाजिक एवं आर्थिक विकास के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था झारखंड सहित पूरे देश में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद कुमार ने बताया कि संगठन कन्या विवाह उपहार योजना, आवास योजना, वृद्ध सेवा, हेल्थ चेक-अप एवं रोजगार सृजन जैसी योजनाओं पर काम कर रहा है। इन पहलों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सहयोग प्रदान करना और आत्मनिर्भर बनाना है।

उन्होंने बताया कि रांची में ट्रस्ट का एक स्टेट ऑफिस भी खोला गया है, जो झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्यों के विकास कार्यों का संचालन करेगा। संस्था 12 सूत्रीय योजना के माध्यम से देश और राज्य में निरंतर विकास के प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेता शाहबाज खान ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अभिनंदन ट्रस्ट समाज के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा उठाई गई जिम्मेदारियां प्रशंसनीय हैं और वे इनके प्रयासों से प्रभावित हैं।

शाहबाज खान ने रांची की प्राकृतिक सुंदरता और खुशनुमा मौसम की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रांची आना उनका सपना था, जिसे ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद कुमार ने आमंत्रित कर पूरा किया।

ट्रस्ट द्वारा शुरू की जाने वाली इलेक्ट्रिक वाहन योजना और हर्बल योजना से भी समाज के लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

प्रेस वार्ता में डॉ. विवेकानंद कुमार, जितेंद्र सिंह एवं डॉ. एस.के. वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Other Latest News

Leave a Comment