AIIA को एक बड़ी उपलब्धि हासिल, 50 वर्षीय ऑटो ड्राइवर का हार्ट ब्लॉकेज आयुर्वेदिक थेरेपी से हुआ ठीक

हाल ही में, All India Institute of Ayurveda (AIIA) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में भर्ती एक 50 वर्षीय ऑटो ड्राइवर का हार्ट ब्लॉकेज आयुर्वेदिक थेरेपी से ठीक हो गया है। नवंबर 2022 में इस ऑटो ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनकी लेफ्ट एंटेरियोर डिसेंडिंग आर्टरी (एलएडी) में 95% ब्ल

Feb 17, 2024 - 13:53
Updated: 2 years ago
0 0
aiia-ayush-600.jpg

हाल ही में, All India Institute of Ayurveda (AIIA) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में भर्ती एक 50 वर्षीय ऑटो ड्राइवर का हार्ट ब्लॉकेज आयुर्वेदिक थेरेपी से ठीक हो गया है। नवंबर 2022 में इस ऑटो ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनकी लेफ्ट एंटेरियोर डिसेंडिंग आर्टरी (एलएडी) में 95% ब्लॉकेज का पता चला था। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) में लगभग चार महीने तक ट्रीटमेंट के बाद यह शख्स पूरी तरह से ठीक हो गया है। दक्षिणपूर्वी दिल्ली के जैतपुर के रहने वाले अवधेश कुमार ने कहा कि उन्हें 12 नवंबर, 2022 को दिल का दौरा पड़ा था। अब वो पूरी तरह ठीक हैं। दिल की धमनियों में था ब्लॉकेज अवधेश को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें सात दिनों तक भर्ती रखा गया और कुछ महीनों के इलाज के बाद डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी की जिसमें LAD में 95% रुकावट और दाहिनी कोरोनरी धमनी (RCA) में 70% मध्य रुकावट पाई गई। उन्होंने कहा कि इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें स्टेंट लगाने की सलाह दी। लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे, इसलिए उन्होंने यह प्रक्रिया नहीं कराई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User