अमेठी में एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन, 9 हजार रुपये रिश्वत लेते सिपाही गिरफ्तार

अमेठी: जनपद अमेठी में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जायस थाने में तैनात एक सिपाही को कथित रूप से 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पूरे क्षेत्र में मामले की चर्चा शुरू हो गई। प्राप्त जानकारी के

May 31, 2026 - 10:53
Updated: 2 months ago
0 0
News-Nation-Bharat-54.jpg

अमेठी: जनपद अमेठी में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जायस थाने में तैनात एक सिपाही को कथित रूप से 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पूरे क्षेत्र में मामले की चर्चा शुरू हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन टीम को सिपाही द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी सिपाही को 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथ दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी सिपाही को अपने साथ लेकर भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने पहुंची, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा रिश्वत मांगने और लेने से जुड़े तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी सिपाही के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वहीं इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी खलबली मची हुई है।

हालांकि समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तार किए गए सिपाही के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। एंटी करप्शन टीम द्वारा पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद नाम और अन्य जानकारी सार्वजनिक की जा सकती है।

फिलहाल एंटी करप्शन टीम मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User