बछरावां में ड्राइवरों का ‘न्याय युद्ध’ तेज, रिलायंस फैक्ट्री पर फिर शुरू हुआ धरना

रायबरेली : बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर स्थित रिलायंस फैक्ट्री में ट्रक ड्राइवर पर हुए जानलेवा हमले का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बीते 2 अप्रैल को हुए इस हमले में तलवार से वार कर ड्राइवर का हाथ काट दिया गया था, जिसके बाद से ड्राइवरों में भारी आक्रोश है। इसी क्र

Apr 01, 2026 - 14:01
Updated: 4 months ago
0 0
News-Nation-Bharat-3.jpg

रायबरेली : बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर स्थित रिलायंस फैक्ट्री में ट्रक ड्राइवर पर हुए जानलेवा हमले का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बीते 2 अप्रैल को हुए इस हमले में तलवार से वार कर ड्राइवर का हाथ काट दिया गया था, जिसके बाद से ड्राइवरों में भारी आक्रोश है।

इसी क्रम में बुधवार को उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंगठन ने एक बार फिर ‘न्याय युद्ध’ का ऐलान करते हुए फैक्ट्री गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बुधवार को धरने का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शहजाद कर रहे हैं। उनके साथ संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ट्रक ड्राइवर मौके पर मौजूद हैं।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद प्रशासन ने न तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और न ही पीड़ित को घोषित 10 लाख रुपये का मुआवजा दिलाया गया है।

प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय और तनावपूर्ण हो गया जब स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और धरना समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन संगठन के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे।

उन्होंने साफ कहा कि जब तक पीड़ित ड्राइवर को न्याय और उचित मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर धीरे-धीरे ड्राइवरों की भीड़ बढ़ती जा रही है, जिससे कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User