Bermo : प्रांतीय कवि सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय

गांधीनगर स्थित सुनील सिंह के आवासीय परिसर में दिनांक 23-7-2025 दिन बुधवार को बैठक हुई। बैठक में प्रांतीय कवि सम्मेलन आयोजित करने के लिए दिन व स्थान सहित अन्य सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि प्रांतिय कवि सम्मेलन 15 अगस्त 2025 को कथारा ऑफिसर्स क्लब में आयोजित किया जाएगा। बैठक की

Jul 24, 2025 - 13:30
Updated: 12 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-07-24-at-6.15.20-PM.jpeg

गांधीनगर स्थित सुनील सिंह के आवासीय परिसर में दिनांक 23-7-2025 दिन बुधवार को बैठक हुई। बैठक में प्रांतीय कवि सम्मेलन आयोजित करने के लिए दिन व स्थान सहित अन्य सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि प्रांतिय कवि सम्मेलन 15 अगस्त 2025 को कथारा ऑफिसर्स क्लब में आयोजित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कथारा निवासी बैरिस्टर सिंह ने की। वहीं संचालन टीडी नायक ने किया। साथ ही निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए पुनः एक बैठक की जाएगी। जिसकी तिथि व समय की जानकारी तय कर सभी को दे दी जाएगी। बैठक के दौरान डॉ. प्रिंस बैजनाथ ने कहा कि कि प्रांतीय स्तर के कवि सम्मेलन में हास्य रस, श्रृंगार रस, वीर रस आदि विधाओं में रचनाएं कवियों द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। बैठक में उक्त लोगों के अलावा सुनील सिंह ज्वलंत, एनपी सिंह, टीडी नायक, अनिल कुमार पाठक 'अतुल्य' अनिल सिंह, पंकज पांडे आदि की उपस्थिति रही। उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आम सहमति व्यक्त की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User