स्कूल चलो अभियान के तहत बाइक रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

रायबरेली : ब्लाक संसाधन केंद्र अमावां में ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान बाइक रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया, खंड विकास अधिकारी अमावां संदीप सिंह ने गोष्ठी में उपस्थिति शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा हर अभिभावक को जागरुक करना है इसके लिए पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि अपनी महती भूमिका न

Apr 15, 2026 - 12:43
Updated: 3 months ago
0 0
News-Nation-Bharat-1-21.jpg

रायबरेली : ब्लाक संसाधन केंद्र अमावां में ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान बाइक रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया, खंड विकास अधिकारी अमावां संदीप सिंह ने गोष्ठी में उपस्थिति शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा हर अभिभावक को जागरुक करना है इसके लिए पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि अपनी महती भूमिका निभा सकते हैं, हमने अपने स्तर से भी उनसे अपील की है।

कार्यक्रम आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह ने कहा अभिभावकों से सीधे संपर्क कर एवं स्कूल चलो अभियान रैली के माध्यम से विभाग में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बताते हुए उन्हें जागरूक कर बच्चों के नामांकन एवं उनकी शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु निरंतर प्रेरित करते रहना होगा तभी हम अपने उद्देश्यों को पूरा कर सकते हैं, गोष्ठी के उपरांत बाइक रैली को मुख्य अतिथि संदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा रैली में प्रतिभाग करते हुए अभियान का हिस्सा बने, रैली चकपीरशाह, थारुइयां मोड़, सिधौना, दुसौती मोड होते हुए पुनः बीआरसी पहुंची जहां खंड शिक्षा अधिकारी अमावां के आभार के साथ उसका समापन हुआ।

रैली में मुख्य रूप से एआरपी सतीश चौरसिया, हरीशचंद्र पाण्डेय, मानवेंद्र सिंह, अशोक प्रियदर्शी, सुरेश सिंह, बृजेंद्र सिंह, सूर्य प्रकाश, दयाशंकर तिवारी, संजय सिंह, राजेंद्र यादव, माताबदल कश्यप, बृजेश कुमार, घनश्याम, श्रीकांत, वरुणेंद्र, विजयकांत, गणेश वर्मा, कुलदीप, महताब खान, अफरोज अहमद, अमित यादव, विनोद यादव, गणेश कुमार, हेमंत रमन, संदीप गौतम, रामभरत राजभर, संदीप वर्मा, पवन मौर्या, धीरेन्द्र बहादुर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधियों तथा शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User