Raebareli News : चोरी के वांछित अभियुक्त बिट्ट मलिक गिरफ्तार : रायबरेली पुलिस ने लखनऊ-प्रयागराज हाईवे से पकड़ा, साथियों संग जेवर चोरी का खुलासा

Raebareli News : रायबरेली पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत एक बड़े गिरोह के सदस्य को दबोच लिया। थाना बछरावां पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 594/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त बिट्ट मलिक पुत्र शमशेर सिंह, निवासी ग्राम सिरता, थाना सदर कैथल, जनपद कैथल, राज्य हरियाणा को लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग के लालगंज बाइपास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को हाईवे पर पकड़ा। गिरफ्तारी के समय उसके पास से 1120 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक अर्टिंगा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर HR64A3904) बरामद हुई। कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर लिया गया है। गिरफ्तारी में शामिल पुलिसकर्मियों में आओ मेहताब आलम प्रमुख रहे।

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त बिट्ट मलिक से सख्त पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि 3-4 दिन पहले हाईवे पर वह अपने साथियों के साथ मिलकर एक कार सवार व्यक्ति को बातों में उलझाया और उसकी सोने की अंगूठी चोरी कर ली। चोरी की अंगूठी को अज्ञात राहगीर को बेच दिया गया, जिसमें कुल रकम का उसका हिस्सा 8000 रुपये था। इनमें से 5000 रुपये उसने अपने मित्र शनि के बैंक खाते में जमा कर दिए, जबकि शेष 1120 रुपये उसके पास बरामद हुए।

बिट्ट मलिक ने आगे खुलासा किया कि गिरोह में कुल 8 लोग शामिल थे, लेकिन वह केवल एक साथी ‘बीरू’ को पहचानता है। सभी आरोपी अर्टिंगा कार से घूम-घूमकर राहगीरों को निशाना बनाते हैं और जेवर या नकदी चोरी करते हैं। प्रयागराज में उसके फोन पर एक व्यक्ति का कॉल आया, जो खुद को पुलिसकर्मी बता रहा था। इससे साथियों को शक हुआ और वे अलग-अलग साधनों से लखनऊ की ओर भाग निकले। बिट्ट मलिक भी छिपते-छिपाते लखनऊ जा रहा था, लेकिन रास्ते में कार ओवरहीट हो गई और वह रुक गया। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच

थाना बछरावां पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना स्थानीय पर विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पुलिस अब गिरोह के बाकी 7 सदस्यों की तलाश में जुटी है। बरामद अर्टिंगा कार और मोबाइल फोन को सबूत के तौर पर सीज कर लिया गया है। एसपी रायबरेली के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।

Other Latest News

Leave a Comment