छात्र और नवजवानों की विरोधी पार्टी है भाजपा : गोविंद सिंह

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव, सेंट्रल बार एसोसिएशन रायबरेली के संयुक्त मंत्री गोविंद सिंह एडवोकेट ने बाराबंकी में रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में LLB छात्रों को दौड़ाकर पीटने जाने के मामले में कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से छात्र विरोधी नौजवान विरोधी है जिस तरह से रामस्वरूप मेमोरियल यूनि

Sep 04, 2025 - 14:59
Updated: 11 months ago
0 0
rbl-3.jpg

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव, सेंट्रल बार एसोसिएशन रायबरेली के संयुक्त मंत्री गोविंद सिंह एडवोकेट ने बाराबंकी में रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में LLB छात्रों को दौड़ाकर पीटने जाने के मामले में कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से छात्र विरोधी नौजवान विरोधी है जिस तरह से रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में लाकर रहे छात्रों को पुलिस ने सरकारी संरक्षण में दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का काम किया है उसे यह जग जाहिर हो जाता है कि भारतीय जनता पार्टी की छात्रों और नौजवानों को लेकर शिक्षा को लेकर क्या सोंच है।

गोविंद चौहान एडवोकेट ने आगे कहा कि इस तानाशाही की बर्बरता पूर्वक पुलिस के द्वारा की गई सरकारी संरक्षण की घटना में जो लोग चोतिल हुए हैं उनका मुफ्त में इलाज हो और उन सभी विधि के छात्रों को उनके पढ़ाई के इस वर्ष का नुकसान ना हो या इंतजाम भी सरकार को करना चाहिए यदि रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में विधि की मानता नहीं है तो छात्रों को गुमराह करने पर उसे कॉलेज के प्रबंधन के ऊपर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए जिससे शिक्षा के निजीकरण में यह जो काकस फैला हुआ है इस पर विराम लग सके। गोविंद सिंह एडवोकेट ने आगे कहा कि इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सरकार से सरकार से अनुरोध है कि सरकार उन सब छात्रों का यह साल खराब ना हो इसके लिए कोई इंतजाम करें और साथ ही साथ रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी की तरह शिक्षा के क्षेत्र में जो धांधली कर रही यूनिवर्सिटी है उनकी मान्यताओं को रद्द करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User