Bokaro : बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने जन समस्याओं के समाधान हेतु विधानसभा क्षेत्र का किया निरीक्षण

बोकारो विधायक श्वेता सिंह अपने प्रवास के कार्यक्रम से बोकारो आने के बाद हमेशा की तरह प्रातः 8:00 बजे से ही जन समस्याओं के समाधान हेतु विधानसभा क्षेत्र में निरीक्षण के लिए निकल पड़ी। इसी क्रम में विशेष कर विगत कई दिनों से फुदनीडीह पावर सर्विस स्टेशन से आ रहे हैं। समस्याओं के कारण चिरा चास, जनवृत-9, म

Jul 09, 2025 - 12:08
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-07-09-at-5.16.56-PM.jpeg

बोकारो विधायक श्वेता सिंह अपने प्रवास के कार्यक्रम से बोकारो आने के बाद हमेशा की तरह प्रातः 8:00 बजे से ही जन समस्याओं के समाधान हेतु विधानसभा क्षेत्र में निरीक्षण के लिए निकल पड़ी। इसी क्रम में विशेष कर विगत कई दिनों से फुदनीडीह पावर सर्विस स्टेशन से आ रहे हैं। समस्याओं के कारण चिरा चास, जनवृत-9, मालती अपार्टमेंट, महेशपुर, भारतबस्ती जैसे अनेकों जगहों पर विद्युत समस्या व्याप्त है। जिससे कि हजारों की संख्या में इन क्षेत्रों में निवास करने वाली जनता परेशान है। इन समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें यह तय हुआ के फुदनीडीह फीडर को चास फीडर से जोड़ दिया जाए। जिसके लिए आ रही समस्याओं हेतु चास नगर निगम और एन.एच.ए.आई द्वारा एन.ओ.सी प्राप्त करने हेतु विद्युत विभाग ने विधायक महोदया को एक लेटर भी दिया और आई. टी.आई मोड़ के पास एक पावर ग्रिड निर्माण में आ रहे समस्याओं पर भी गंभीर चर्चा हुई।

तत्पश्चात विधायक श्वेता सिंह ने विद्युत विभाग के पदाधिकारी के साथ फुदनीडीह फीडर का भी निरीक्षण किया और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

चास नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 6 सोलगीडीह झरियात टोला एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई थी, जिससे बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूरभाष के माध्यम से क्षेत्र की जनता ने इसकी जानकारी बोकारो विधायक श्वेता सिंह को दिया। उक्त मामले का त्वरित्व संज्ञान लेते हुए विधायक ने त्वरित रूप से समस्या वाले स्थल पर पहुँच कर समस्या को देख और मौके पर ही संबंधित जे.ई. को बुलाकर स्थिति का निरीक्षण करवाया। जनता की इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने हेतु विधायक ने जूनियर इंजीनियर को निर्देशित करते हुए सड़क एवं नाला निर्माण का डी.पी.आर बनवाने का निर्देश दिया गया तथा कार्य को जल्द शुरू कर शीघ्र निष्पादन हेतु अधिकारियों को आवश्यक पहल करने की बात कही।

विधायक ने कहा कि बोकारो की जनता मेरा परिवार है इनकी सेवा और समस्याओं का समाधान ही मेरी पहली प्राथमिकता है और हर संकट की घड़ी में मैं अपने बोकारो परिवार के साथ खड़ी हूँ आने वाले समय में बोकारो विधानसभा क्षेत्र झारखंड प्रदेश के विकसित मानचित्र पर अव्वल स्थान पर रहेगा। इस अवसर पर पवन झा, हसी उर रहमान, निरंजन मिश्रा, शंभू दास, अमृत बावरी, अनुज दुबे आदि कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User