Bokaro : कुमार अमित के पहल पर बीएसएल विस्तारीकरण के समर्थन में आए कई संगठन

1.पूर्व सैनिकों ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिख कर किया अभियान की शुरूआत2.होमगार्ड, पूर्व सैनिकों, निजी स्कूलों के संगठनों सहित अयप्पा सेवा संगम और बोकारो मज़दूर समाज ने भी दिया अभियान को समर्थन बोकारो स्टील प्लांट के प्रस्तावित विस्तारीकरण और बीजीएच को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने के समर्थन मे

Jul 28, 2025 - 10:52
Updated: 12 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-07-28-at-2.04.04-PM.jpeg

1.पूर्व सैनिकों ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिख कर किया अभियान की शुरूआत
2.होमगार्ड, पूर्व सैनिकों, निजी स्कूलों के संगठनों सहित अयप्पा सेवा संगम और बोकारो मज़दूर समाज ने भी दिया अभियान को समर्थन

बोकारो स्टील प्लांट के प्रस्तावित विस्तारीकरण और बीजीएच को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने के समर्थन में चलाए जा रहे अभियान को अनेक सामाजिक संगठन अपना समर्थन दे रहे हैं। इस क्रम में झारखण्ड होमगार्ड वेलफ़ेयर एसोसिएशन के बोकारो ईकाई, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, निजी विद्यालयों का संगठन सहोदया, बोकारो मज़दूर समाज और अयप्पा सेवा संगम ने अभियान को समर्थन दिया है। पूर्व सैनिकों ने पत्र लिख कर इन मांगो के समर्थन में प्रधानमंत्री को दस हजार पोस्टकार्ड लिखे जाने वाले अभियान की शुरूआत की।

इस अभियान के संयोजक कुमार अमित ने पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राकेश मिश्रा, दिनेशवर सिंह, संजीव कुमार, सहोदया के अध्यक्ष सुरज शर्मा, अयप्पा सेवा संगम के अध्यक्ष पी. राजा गोपाल, मोहन नायर, बोकारो मज़दूर समाज के अध्यक्ष और विस्थापित नेता राजेश महतो, होमगार्ड वेलफ़ेयर के जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र द्विवेदी, जयप्रकाश यादव, उमेश पांडेय आदि से मिल कर इस अभियान में समर्थन देने के लिए आभार जताया एवं आगामी 3 अगस्त को विस्तारीकरण के जनसमर्थन हेतु आयोजित सेमिनार में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

कुमार अमित ने कहा कि यह विस्तारीकरण बोकारो के उज्ज्वल भविष्य एवं झारखण्ड के विकास के लिए नितांत आवश्यक है। समाज के सभी वर्गों को इसका समर्थन करना चाहिए। इस अभियान के जनसमर्थन के लिए बोकारो के सभी सामाजिक संगठनों से मिलने का क्रम जारी रहेगा। इस दौरान अभियान से जुड़े अतुल सिंह, योगेन्द्र कुमार, शशि सिंह, सुनील महतो, चंद्रप्रकाश, निवारण महतो आदि भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User